Guru In Kark Rashi 2026: ज्योतिष में सूर्य जहां आत्मविश्वास के कारक माने जाते हैं, वहीं गुरु भाग्य, ज्ञान-सफलता और उन्नति के ग्रह हैं। कुंडली में उनका प्रभाव व्यक्ति की किस्मत और जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर गहरा असर डालता है। यही नहीं, गुरु अपने गोचर से भी राशियों को लाभ और सफलता प्रदान करते हैं। वर्तमान में वह कर्क राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषियों की मानें तो देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु कर्क राशि में उच्च के होते हैं, इसलिए उन्हें अधिक बलवान और शुभ माना गया है। गुरु यहां 31 अक्तूबर तक बने रहेंगे। ऐसे में अक्तूबर तक का यह समय कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। साथ ही उनका असर जातकों के भाग्य को भी मजबूत बना सकता है। इस दौरान नौकरी, परीक्षा और करियर में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होने के योग भी बन सकते हैं। ऐसे में आइए इन भाग्यशाली राशियों के नाम जानते हैं।
Guru In Kark Rashi 2026: अक्तूबर तक इन राशियों के लिए समय रहेगा लाभकारी, नौकरी-परीक्षा में भाग्य देगा साथ
Guru In Kark Rashi 2026: गुरु के कर्क में होने से कुछ राशि वालों को किस्मत का भरपूर साथ मिल सकता है। साथ ही संतान और यात्राओं से जुड़ी बाधाओं से भी राहत मिलने की संभावना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, अक्तूबर तक किन राशि वालों के लिए समय लाभकारी साबित हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क राशि
कर्क राशि में गुरु विराजमान हैं, इसलिए यह समय आपके लिए प्रभावशाली और लाभकारी रह सकता है। धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और नौकरी में मनचाहे मौके मिलने की संभावना रहेगी। किसी खास प्रोजेक्ट या महत्वपूर्ण कार्य में आपको सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। छात्रों को लिए पढ़ाई में बेहतर रिजल्ट की प्राप्ति हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं और आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना रहेगी।
September Lucky Horoscope 2026: इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन
धनु राशि
धनु राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ सकता है। आप किसी भी काम को पूरा करने के लिए जो भी मेहनत करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना रहेगी। नौकरी और कारोबार में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और आगे बढ़ने के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। जीवन में मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है।
मीन राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
मीन राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। आप परिवार वालों को कोई वस्तु उपहार के रूप में दे सकते हैं, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कई कार्यों में भाग्य का साथ मिलने की संभावना रहेगी और सफलता आपके कदम चूम सकती है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर रहने की संभावना है। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। करियर में सकारात्मक बदलाव के साथ नए अवसर प्राप्त होने की संभावना रहेगी। आय के भरपूर मौके मिलेंगे। प्रमोशन के साथ सैलरी बढ़ने की संभावना भी बन सकती है।
Budh Gochar: सिंह राशि में बुध के गोचर से बनेगा बुधादित्य राजयोग, बदलेगी इन 6 राशियों की किस्मत
Sawan Fourth Somwar 2026: सावन का आखिरी सोमवार पलट देगा इन राशियों की किस्मत, करियर में आएगा बड़ा बदलाव