फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दिन राहु-चंद्रमा की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Wed, 19 Aug 2026 05:16 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 19 Aug 2026 05:16 PM IST
सार

Chandra Grahan Remedies: रक्षा बंधन के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दौरान कुंभ राशि में चंद्रमा के साथ राहु की युति बनेगी, जबकि इसके ठीक अगली राशि मीन में शनि देव स्थित रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
chandra grahan 2026 rahu shani effects 3 zodiac signs
चंद्र ग्रहण 2026 इन तीन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें - फोटो : AI

Chandra Grahan Effects on Zodiac Signs: 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दौरान कुंभ राशि में चंद्रमा के साथ राहु की युति बनेगी, जबकि इसके ठीक अगली राशि मीन में शनि देव स्थित रहेंगे। ऐसे में चंद्रमा पर राहु और शनि, दोनों ग्रहों का प्रभाव पड़ने की स्थिति बनेगी। ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है। वहीं राहु के प्रभाव से भ्रम और बेचैनी बढ़ सकती है, जबकि शनि भावनात्मक दबाव और कार्यों में देरी का संकेत देता है। ऐसे में कुछ राशियों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

chandra grahan 2026 rahu shani effects 3 zodiac signs
सिंह राशि - फोटो : amarujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहण की यह स्थिति रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों में चुनौतीपूर्ण हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद या गलतफहमी पैदा होने की आशंका रहेगी। बिजनेस पार्टनरशिप में भी जल्दबाजी से फैसला लेने से बचें। किसी बड़े निवेश या आर्थिक लेन-देन को फिलहाल टालना आपके लिए बेहतर हो सकता है। भावनाओं में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें और हर मामले में दूसरे पक्ष की बात भी समझने का प्रयास करें।

chandra grahan 2026 rahu shani effects 3 zodiac signs
कुंभ राशि - फोटो : amarujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही राहु और चंद्रमा की युति बनने के कारण इस राशि के जातकों को मानसिक स्तर पर अधिक सतर्क रहना होगा। मन में असमंजस और बेचैनी रह सकती है, जिसकी वजह से निर्णय लेने में परेशानी महसूस हो सकती है। कभी-कभी आप खुद को दूसरों से भावनात्मक रूप से दूर भी महसूस कर सकते हैं। प्रेम संबंध, संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में धैर्य बनाए रखें। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले परिस्थितियों को अच्छी तरह समझना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
chandra grahan 2026 rahu shani effects 3 zodiac signs
मीन राशि - फोटो : amarujala

मीन राशि
मीन राशि में शनि की मौजूदगी और इससे पिछली राशि कुंभ में राहु-चंद्रमा की युति का प्रभाव इस राशि के जातकों पर पड़ सकता है। कार्यस्थल पर तनाव और जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ने की संभावना है। काम के दौरान छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही न बरतें। नींद प्रभावित हो सकती है और बेवजह की चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं। खुद को आराम देने के साथ पर्याप्त नींद लेने पर ध्यान दें।
 

विज्ञापन
chandra grahan 2026 rahu shani effects 3 zodiac signs
नकारात्मक प्रभाव से बचने के ज्योतिषीय उपाय - फोटो : adobe stock

नकारात्मक प्रभाव से बचने के ज्योतिषीय उपाय

  • ग्रहण के दौरान और उसके बाद भगवान शिव का ध्यान एवं पूजन करें। श्रद्धानुसार 'ॐ नमः शिवाय' या महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जा सकता है।
  • मन को स्थिर और शांत रखने के लिए 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार सफेद वस्तुओं का जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें।
  • शिवलिंग पर जल में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर अर्पित करें और भगवान शिव से मानसिक शांति की प्रार्थना करें।


Shani Nakshatra Gochar 2026: कल शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed