Shani Sade Sati : साल 2027 में इस राशि पर शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती, किसे रहना होगा सतर्क
शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षो तक रहते हैं और जब शनि का राशि परिवर्तन होता है तो किसी पर साढ़ेसाती चढ़ती है तो वहीं किसी से यह उतरती है। साल 2027 में शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Shani Sade Sati: ज्योतिष में शनि को एक प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं, जिसके कारण इनका शुभ या अशुभ प्रभाव लंबे समय तक रहता है। सभी ग्रहों में केवल शनि ही ऐसे ग्रह हैं जो साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव रखते हैं। हर एक व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी साढ़ेसाती आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि कुंडली में चंद्रमा की स्थित से 12वें, पहले और दूसरे भाव से होकर गुजरता है, तो इस समय के अंतराल को साढ़ेसाती कहते हैं। साढ़ेसाती यानी साढ़े सात साल। इसके तीन चरण होते हैं जिसमें हर चरण की अवधि करीब ढाई वर्ष की होती है। साढ़ेसाती के पहले चरण को उदय चरण, दूसरे चरण को चरम और तीसरे चरण को अस्त चरण कहते हैं। शनि हर ढाई साल बाद राशि बदलते हैं जिसके कारण कुछ राशि पर साढ़ेसाती शुरू होती है, वहीं कुछ से साढ़ेसाती खत्म होती है। साल 2026 में शनि मीन राशि में हैं ऐसे में मेष राशि वालों पर पहला चरण, मीन राशि वालों पर दूसरा चरण और कुंभ राशि वालों पर आखिरी चरण रहेगा। साल 2027 में शनि राशि परिवर्तन करेंगे जो मीन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
Astrology Tips: ग्रहों को कमजोर कर सकती हैं आपकी ये चीजें, जानें कौन-सी आदतें बनती हैं परेशानी की वजह
साल 2027 में वृषभ राशि पर शुरू होगी साढ़ेसाती
03 जून 2027 को शनि का राशि परिवर्तन होगा। जिससे शुक्र के स्वामित्व वाली राशि वृषभ पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। शनि और शुक्र की आपस में मित्रता का संबंध होता है ऐसे में इस राशि वालों पर साढ़ेसाती का उतना प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसे में साढ़ेसाती के दौरान कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं साल 2027 में शनि की साढ़ेसाती शुरू होने पर वृषभ राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।
वृषभ राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव
- साल 2027 में वृषभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होने पर आपके फिजूलखर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
- वृषभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होने पर मन में तरह-तरह के भय होंगे। किसी न किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। जल्दबाजी में आपको कोई भी फैसला लेने से आपको बचना होगा।
- वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती के कारण कार्यस्थल पर राजनीति का शिकार होना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा।
-साल 2027 में शनि की साढ़ेसाती शुरू होने पर आपको किसी दूसरे की बातों को आंख बंद कर भरोसा करने से बचना होगा।
- सेहत के मामले में आपको काफी सतर्क रहना होगा।
साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के उपाय
शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। इसके अलावा शनिवार के के दिन काला तिल, सरसों का तेल, काले कपड़े और उड़द की दाल गरीबों को दान करें। इसके अलावा शनि से संबंधित मंत्रों का जाप करें।
Rahu Ketu Gochar: दिसंबर तक इन 3 राशि के लोगों पर रहेगी राहु-केतु की नजरें, उठाना पड़ सकता है नुकसान
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।