सब्सक्राइब करें

शनि साढ़ेसाती से परेशान लोगों के लिए कैसे बीतेंगे 2026 के बाकी 6 महीने, जानिए शनिदेव का आपके ऊपर प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sat, 20 Jun 2026 01:44 PM IST
सार

Shani Sade Sati 2026: इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती जारी है, वहीं सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। आइए जानते हैं साल 2026 के बाकी बचे महीने कैसे रहेंगे।

विज्ञापन
shani sade sati 2026 impact prediction for rest month in year 2026
Shani Sade Sati Impact - फोटो : अमर उजाला

Shani Sade Sati 2026: सभी ग्रहों में शनि को न्याय और कर्मफल प्रदान करने वाला देवता माना गया है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। ये एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लग जाती है तो वहीं कुछ पर से यह साढ़ेसाती और ढैय्या खत्म हो जाती है। साल 2026 में शनि गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर कर रहे हैं। इस वजह से कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव जारी है। वर्ष 2026 के 6 महीने लगभग पूरे हो गए हैं और बाकी के 6 महीने बचे हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बाकी बचे 6 महीनों में शनि की प्रभाव कैसा रहेगा। 



साल 2026 में शनि साढ़ेसाती और ढैय्या
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती जारी है, वहीं सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। 

shani sade sati 2026 impact prediction for rest month in year 2026
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण इस समय जारी है। ऐसे में आने वाले कुछ महीनों में इस राशि के जातकों को कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में कुछ दुविधा रह सकती है।  आपको इस दौरान कार्यों में तरह-तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर चलने की जरूरत होगी। 
shani sade sati 2026 impact prediction for rest month in year 2026
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
इस समय कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। ऐसे में साल 2026 के बाकी समय आपको कुछ राहत मिल सकती है। समय के साथ आपको कार्यों में सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और इसके अलावा सोच-समझकर कुछ फैसले करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani sade sati 2026 impact prediction for rest month in year 2026
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। शनि के दूसरे चरण में कामकाज को लेकर कई तरह की मुश्किलों का सामना  करना पड़ सकता है। नौकरी-व्यापार में आपको किसी भी तरह का फैसलों को जल्दबाजी में करने से बचना होगा। लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। इसके अलावा आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। 
विज्ञापन
shani sade sati 2026 impact prediction for rest month in year 2026
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। ऐसे में आपके लिए बाकी बचें महीनों में थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। निवेश से जुड़े मामलों में आपको बहुत ही फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed