फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2026: सूर्य का कर्क राशि में गोचर, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत और होगा अचानक धन लाभ

Tue, 07 Jul 2026 08:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 07 Jul 2026 08:10 PM IST
सार

Surya Gochar 2026: ज्योतिष में सूर्य का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि की यात्रा को विराम देते हए कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होता मिलेगा। 

विज्ञापन
Surya Gochar 2026 Positive Impact On Zodiac Sign Sun Transit In Cancer Effects
सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश - फोटो : अमर उजाला

Surya Gochar 2026: ज्योतिष में सूर्य का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है और सूर्यदेव हर माह राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य जल्द ही राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य अभी मिथुन राशि में हैं और कुछ दिनों के बाद यह कर्क राशि में गोचर होंगे। सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। पंचांग के अनुसार, सूर्य 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जो इस राशि में 17 अगस्त तक रहेंगे। सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को अच्छा लााभ मिलता हुआ दिखाई देगा। आइए जानते हैं कौन-कौनसी हैं भाग्यशाली राशियां। 

Surya Gochar 2026 Positive Impact On Zodiac Sign Sun Transit In Cancer Effects
सूर्य गोचर - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
16 जुलाई को सूर्य का मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर बहुत ही शुभ और अच्छा साबित हो सकता है। मिथुन राशि वालों की आर्थिक परेशानियां सूर्य के गोचर करने के साथ-साथ खत्म होंगी और आय के नए-नए अवसर प्राप्ति होंगे। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेगा। इस दौरान अधूरे कार्यों में गति आएगी। नौकरीपेशा जातकों को कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान सरकारी कामों में आपको सफलता मिल सकती है और कुछ नई योजना पर काम आगे बढ़ सकता है। 

Surya Gochar 2026 Positive Impact On Zodiac Sign Sun Transit In Cancer Effects
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए 16 जुलाई को सूर्य का गोचर बहुत ही लाभकारी और अच्छा साबित होगा। करियर से जुड़े मामलों में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से आय में सुधार देखने को मिलेगा। जिन लोगों का कोई कानूनी मामला कोर्ट-कचहरी में लटका हुआ उनमें उनको जीत मिल सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। करियर-कारोबार के लिए लिहाज से सूर्य का गोचर अच्छा साबित हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2026 Positive Impact On Zodiac Sign Sun Transit In Cancer Effects
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में गोचर कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। सूर्य के गोर करने से आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। जिन लोगों के करियर में किसी तरह की परेशानियां आ रही थी वह अब दूर होंगी। कुछ पुराने लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। अचानक से धन प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे। परिवार में खुशियां छाएगी। 
विज्ञापन
Surya Gochar 2026 Positive Impact On Zodiac Sign Sun Transit In Cancer Effects
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
सूर्य का चंद्र के स्वामित्व वाली राशि में गोचर बहुत ही शुभ, फायदेमंद और लाभकारी रहने वाला है। सूर्य के गोचर करने से आपकी आय में जबरदस्त इजाफा होगा। अतिरिक्त आय में लगातार सुधार सूर्य के गोचर करने से होगा। जिन लोगों के जीवन में प्रेम संबंधों में कुछ कड़वाहट आ रही थी वह सूर्य के गोचर से दूर होगी। इस दौरान धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed