फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2026: सूर्य का कर्क राशि में गोचर और राहु संग बनेगा षडाष्टक योग, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Tue, 14 Jul 2026 07:30 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 14 Jul 2026 07:30 PM IST
सार

Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से राहु संग षडाष्टक योग बनेगा। 
 

विज्ञापन
surya gochar 2026 sun transit in kark rashi and make inauspicious yog
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Surya Gochar 2026: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और हर माह ये राशि परिवर्तन करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस माह सूर्य के कर्क राशि में परिवर्तन से सूर्य और राहु के बीच षडाष्टक योग बनेगा, वहीं सूर्य-केतु से द्विद्वादश योग का निर्माण होगा। इसके अला वा गुरु का सूर्य के बेहद करीब आ जाने के कारण वे अस्त हो जाएंगे। इससे कुछ राशियों की परेशानियों में इजाफा हो सकता है। 
surya gochar 2026 sun transit in kark rashi and make inauspicious yog
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
सूर्य का गोचर और षडाष्टक योग का निर्माण होने से वृषभ राशि वालों की परेशानियों में इजाफा हो सकता है। कुछ मामलों में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों को लेकर गलतफहमियां बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है और लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी होगी। कानूनी मामलों में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। 
 
surya gochar 2026 sun transit in kark rashi and make inauspicious yog
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
सूर्य के गोचर करने से मिथुन राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। इस दौरान पारिवारिक मामलो में संभलकर चलना होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में संभलकर रहना होगा नहीं तो सहकर्मियों संग वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। इस दौरान वाहन चलाते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
surya gochar 2026 sun transit in kark rashi and make inauspicious yog
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सूर्य का गोचर करने से सिंह राशि वालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना होगा। आपको मानसिक तनाव से बचना होगा। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा। आपको अनावश्यक रूप चिंता करने से बचना होगा और परिवार को समय देना होगा नहीं तो इसकी शिकायत आपके लोग करेंगे।

 

विज्ञापन
surya gochar 2026 sun transit in kark rashi and make inauspicious yog
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों लिए कार्यालय और घर पर संतुलन बनाकर चलना होगा। साथी संग मनमुटाव हो सकता है। संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए अवसर मिल सकता है। बिजेनस में इस दौरान घाटा भी हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी।

Gajkesari Yog 2026: 16 जुलाई तक इन 3 राशि वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर-नौकरी में आएगा बड़ा उछाल
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब ? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और किन राशियों पर बरसेगी मां पार्वती की कृपा
Mangal Gochar 2026: 15 दिन बाद इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, भाग्य होगा मजबूत और करेंगे तरक्की
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed