Surya Gochar In Mesh Rashi 2026: इस साल 14 अप्रैल 2026, सोमवार को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दिन वह सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर अपनी उच्च राशि मेष में अपना स्थान लेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य का मेष मे गोचर बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि इस दिन बैसाखी का पर्व भी मनाया जाता है। बता दें, मेष चक्र की पहली राशि हैं और इसके स्वामी मंगल देव हैं। सूर्य-मंगल में मित्रता का भाव है, इसलिए इस गोचर से मेष से लेकर मीन तक के जातकों को कई शुभ-अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान जहां कुछ राशियों की ऊर्जा में वृद्धि, करियर में तरक्की और आत्मविश्वास बढ़ता है, तो वहीं कुछ को कार्य पूरा करने में समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में आइए सूर्य गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव जानते हैं।
14 अप्रैल को सूर्य का मेष में गोचर, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेगी परेशानी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:57 PM IST
सार
Surya Gochar In Mesh Rashi 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, जब सूर्य अपने मित्र मंगल की राशि में आते हैं, तो उनकी ऊर्जा और भी बढ़ जाती हैं। यह गोचर जातकों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आता है।
विज्ञापन