फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को रात 9 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा ग्रहण, इन 4 बातों का रखें खास ध्यान

Mon, 10 Aug 2026 11:58 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 10 Aug 2026 11:58 AM IST
सार

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस समय कुछ खास बातों का ध्यान रखने की मान्यता है। इससे नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Surya Grahan on 12 august 2026 time and niyam in hindi
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण रात 9 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा। इसका प्रभाव अगले दिन यानी 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक भी बना रहेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, परंतु भारत में इसे देखा नहीं जाएगा। साथ ही इससे जुड़े नियम भी मान्य नहीं होंगे। हालांकि, यह ग्रहण चंद्रमा की राशि कर्क में लगेगा। इसलिए इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना फलदायक हो सकता है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को इन चार बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Weekly Horoscope (10-16 Aug 2026): इन 3 राशि वालों को हो सकते हैं बड़े लाभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल


 

Surya Grahan on 12 august 2026 time and niyam in hindi
Surya Grahan 2026 - फोटो : adobe stock

ग्रहण के समय रसोई से जुड़ा काम न करें
ग्रहण के समय भूलकर भी रसोई घर से जुड़ा काम नहीं करना चाहिए। इस दौरान खाना खाने से भी बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती हैं और सेहत भी प्रभावित होती है।
Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, कन्या सहित इन राशि वालों पर रहेंगी नजरें

Surya Grahan on 12 august 2026 time and niyam in hindi
Surya Grahan 2026 - फोटो : adobe

आसमान की ओर न देखें
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को आसमान में देखने की भूल नहीं करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से अशुभता बढ़ती है। इसलिए इस दौरान घर के अंदर रहने और सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।
Surya Ketu Yuti: कई वर्षों बाद सूर्य-केतु की दुर्लभ युति, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और शुरू होंगे अच्छे दिन
ग्रहण के बाद दान करें
ग्रहण समाप्त होने के बाद पहने हुए वस्त्रों का त्याग करें और अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को दान करें। मान्यता है कि, ग्रहण के बाद दान-पुण्य करने से सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan on 12 august 2026 time and niyam in hindi
Surya Grahan 2026 - फोटो : Freepik

नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचें
ग्रहण काल में नुकीली चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इससे होने वाले बच्चे पर असर पड़ सकता है। खासतौर पर चाकू, कैंची या अन्य धारदार वस्तुओं से दूरी बनाए रखें।

विज्ञापन
Surya Grahan on 12 august 2026 time and niyam in hindi
Surya Grahan 2026 - फोटो : adobe stock

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण ?
12 अगस्त का पूर्ण सूर्य ग्रहण सबसे पहले उत्तरी रूस में दिखाई देगा। यह स्पेन, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और पुर्तगाल के उत्तर-पूर्वी हिस्सों से होकर गुजरेगा। इसके अलावा यूरोप के अधिकांश देशों, कनाडा, अमेरिका के उत्तरी भाग और उत्तर-पश्चिम अफ्रीका में आंशिक सूर्य ग्रहण नजर आएगा।
Guru Gochar: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन के मामले में मिलेगा लाभ
अगला ग्रहण कब ?
साल का आखिरी ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा, जो चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ और शतभिषा नक्षत्र में घटित होगा। ग्रहण की शुरुआत 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी। इसे अफ्रीका, यूरोप, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका तथा पश्चिमी एशिया के कई देशों में देखा जा सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed