Weekly Lucky Horoscope (10-16 Aug 2026): अगस्त का नया सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। इस हफ्ते ग्रहों का संयोग कुछ राशि वालों के लिए सफलता के नए रास्ते लेकर आया है। इन राशि के जातकों को इस दौरान विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही, ग्रहों की कृपा से आप कोई बड़ी योजना बनाने में भी सफल हो सकते हैं। रिश्तों की बात करें तो पिता का विशेष स्नेह और समर्थन प्राप्त होगा। वहीं, अटके काम भी बनते हुए नजर आएंगे। ऐसे में आइए इस सप्ताह की लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
{"_id":"6a795f947ae8377a920e3a83","slug":"weekly-lucky-horoscope-10-august-to-16-august-2026-saptahik-rashifal-2026-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशि वालों को होगा मुनाफा, धन लाभ और सफलता के बनेंगे योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशि वालों को होगा मुनाफा, धन लाभ और सफलता के बनेंगे योग
Mon, 10 Aug 2026 10:54 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:54 AM IST
सार
Weekly Horoscope (10-16 Aug 2026): सावन सोमवार के शुभ संयोग में अगस्त का नया सप्ताह प्रारंभ हो गया है। इस हफ्ते ग्रहों की विशेष कृपा से कुछ राशि वालों को लाभ संभव है। जातकों को सफलता, व्यापार और निवेश में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
- सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाही सफलता दिलाने वाला कहा जाएगा।
- सरकारी अधिकारियों की मदद मिलेगी, जिससे आपके कई जरूरी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।
- व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जिससे मनचाहा लाभ आपको होगा।
- बहुप्रतीक्षित कामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से और लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाते हुए कार्य करने से आपको लाभ होगा।
- प्रेम-प्रसंग में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
Guru Gochar: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; करियर और धन के मामले में मिलेगा लाभ
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
- तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और लाभप्रद कहा जाएगा।
- सप्ताह के मध्य में घर-परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न होने के योग बनेंगे।
- आपका फोकस अपने घर से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में अधिक रहेगा।
- मित्रों के सहयोग से विशेष लाभ मिलने के योग हैं। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए यह सप्ताह प्रगति दायक साबित होगा।
- पिता का विशेष स्नेह और समर्थन प्राप्त होगा, जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा।
- संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
- मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों के द्वार खोलने वाला कहा जाएगा।
- सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में कुछ बदलाव हो सकते हैं।
- पूरे सप्ताह आपको इष्ट मित्रों की ओर से यथासंभव सुख और सहयोग प्राप्त होगा।
- आप कुछ अन्य काम भी करेंगे, जिनसे आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा और रिश्तों में आपसी समझ बेहतर होगी।
- इस समय आपका अनुभव व्यापार को लेकर बेहतर होगा ।
- नई नौकरी के योग बन रहे हैं और इसमें सफलता आपको मिलती हुई दिखाई दे रही है।
Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, कन्या सहित इन राशि वालों पर रहेंगी नजरें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।