फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Ketu Yuti: सूर्य-केतु की युति से इन राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां, करियर-कारोबार में बरतें सावधानी

Sun, 09 Aug 2026 01:52 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 09 Aug 2026 01:52 PM IST
सार

Surya Ketu Yuti: सूर्य और केतु की युति से कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर करियर-कारोबार में चुनौतियां आ सकती हैं। इसलिए धैर्यवान रहें।

विज्ञापन
Surya Ketu Yuti in singh 2026 negative impact on zodiac sign in hindi
Surya Ketu Yuti - फोटो : अमर उजाला

Surya Ketu Yuti: 17 अगस्त 2026 को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले ही छाया ग्रह केतु मौजूद है, जो अपने अशुभ प्रभावों के लिए भी जाने जाते हैं। केतु आध्यात्मिक उन्नति और परोपकार के कारक ग्रह हैं, जबकि सूर्य आत्मा, मान-सम्मान और आत्मविश्वास के कारक माने जाते हैं। सिंह राशि में इन दोनों ग्रहों की युति कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं, तो कुछ राशियों की परेशानियों को बढ़ा सकती हैं। दोनों ग्रहों का यह संयोग जातकों के आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा करियर-कारोबार में भी चुनौतियां सामने आने की संभावना है। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Surya Ketu Yuti in singh 2026 negative impact on zodiac sign in hindi
Surya Ketu Yuti - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि वालों के लिए यह समय मुश्किलों भरा हो सकता है। 
  • जातकों को करियर और कारोबार के मामले में सावधानी रखनी होगी। 
  • अगर कोई वस्तु खरीने की प्लान बना रहे थे, तो कुछ बाधाएं आपको झेलनी पड़ सकती हैं।
  • कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह का बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। 
  • छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
  • आत्मविश्वास में कमी इस समय आप महसूस करेंगे।

Budhaditya Yog 2026: सिंह राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग , इन 5 राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता

Surya Ketu Yuti in singh 2026 negative impact on zodiac sign in hindi
Surya Ketu Yuti - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि के जातकों को लाभ के साथ-साथ कुछ परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। 
  • इस दौरान धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। 
  • अनावश्यक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। 
  • किसी भी तरह के विवाद से बचने की आवश्यकता रहेगी। 
  • कोई बड़ा काम बनते-बनते अटक सकता है, जिससे तनाव होगा।
  • आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लेना आपके लिए अनुकूल रहेगा। 
  • कार्यक्षेत्र में अपने काम पर फोकस रखें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें।

Surya And Chandra Grahan 2026: 12 और 28 अगस्त को लगेगा ग्रहण, जानें क्या होगा समय और भारत में कब देगा दिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Ketu Yuti in singh 2026 negative impact on zodiac sign in hindi
Surya Ketu Yuti - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों को इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। 
  • घर-परिवार के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाते हुए कार्य करने होंगे। 
  • कारोबार को लेकर लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। 
  • यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य और जरूरी कागजात का ध्यान रखें। 
  • लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। 
  • वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। 

Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि का नक्षत्र परिवर्तन, कन्या सहित इन राशि वालों पर रहेंगी नजरें

Sun Transit 2026: सूर्य गोचर से इन राशि वालों को होगा मुनाफा, 1 महीने तक रहेगा गोल्डन टाइम

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed