फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2026: सूर्य-शनि की युति इन राशियों पर पड़ेगी भारी, करियर और व्यापार में आएंगी दिक्कतें

Fri, 27 Feb 2026 12:49 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Fri, 27 Feb 2026 12:49 PM IST
सार

Surya Gochar 2026: जल्द मीन राशि में सूर्य प्रवेश करने वाले हैं। वह यहां शनि के साथ युति निर्माण करेंगे। इससे कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इन जातकों को धैर्य और संयम से काम करने की आवश्यकता रहेगी।
 

विज्ञापन
Surya meen rashi gochar 2026 date time and impact on zodiac sign in hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य लगभग 30 दिनों बाद राशि परिवर्तन करते हैं। उनका यह गोचर सभी पर व्यापक रूप से प्रभाव डालता है। इस दौरान किसी को लाभ, तो किसी की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। वर्तमान में सूर्य कुंभ राशि में विराजमान हैं। अब वह 14 मार्च 2026 को रात 12 बजकर 41 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बड़ी बात यह है कि, मीन में कर्मफलदाता शनि पहले से ही हैं। अब चूंकि सूर्य और शनि के बीच शत्रुता का भाव है, इसलिए यह गोचर कुछ राशियों के लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। इन जातकों को कार्यों को पूरा करने में सामान्य से और भी ज्यादा परिश्रम करने की आवश्यकता बनी रहेगी। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।



Chandra Grahan On Holi 2026: इस साल होली पर 20 मिनट का चंद्र ग्रहण, जानें क्या रहेगा सूतक काल का समय

Surya meen rashi gochar 2026 date time and impact on zodiac sign in hindi
यह समय मानसिक उतार-चढ़ाव का संकेत देता है। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि के लोग भूलकर भी न करें लापरवाही
ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके आठवें भाव में होगा। ऐसे में कार्यों में सफलता हासिल करने में समस्याएं आएंगी। इस समय अचानक से बड़े खर्च देखने को मिलेंगे। नए काम को लेकर सभी प्लान टल सकते हैं। आपकी सेहत परेशानियों का कारण बनेंगी। स्वयं को थका हुआ आप महसूस करेंगे। कुल मिलाकर यह समय मानसिक उतार-चढ़ाव का संकेत देता है।

Chandra Grahan 2026: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Surya meen rashi gochar 2026 date time and impact on zodiac sign in hindi
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय नई चुनौतियां लेकर आएगा। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा यह समय ?
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर उनके पंचम भाव में होने वाला है। आपको करियर में परेशानियां देखने को मिलेंगी। रचनात्मकता में कमी महसूस करेंगे। वृश्चिक राशि वालों का फोकस अपने काम और करियर पर अधिक रहेगा। लेकिन समय अनुकूल न होने के कारण असफलताएं हाथ लग सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय नई चुनौतियां लेकर आएगा।

Chandra Grahan 2026 Date: भारत में आंशिक रूप से दिखेगा ग्रहण, जानें कब, कहां और कितनी देर रहेगा प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya meen rashi gochar 2026 date time and impact on zodiac sign in hindi
आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि के लोग रहें अलर्ट
सूर्य आपकी राशि में प्रवेश कर रहे हैं और यह मीन राशि के प्रथम भाव में हो रहा है। आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप खुद को कभी-कभी उलझनों में महसूस करेंगे कर सकते हैं। आत्मविश्वास में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। आपके प्रेम जीवन में में भी समस्याएं आएंगी। धैर्य रखने में समझदारी रहेगी।

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण, कन्या सहित इन राशि वालों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें आपके शहर में किस समय देगा दिखाई


 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed