Sun Transit 2026: सावन का तीसरा सोमवार 17 अगस्त 2026 को है। इस दिन विशेष योग भी बन रहे हैं। वहीं, इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है और उनका अपनी ही राशि में गोचर बेहद शुभ और कल्याणकारी होता है। इसका प्रभाव जातकों के अटके काम को पूरा करने, लाभ, आत्मविश्वास से लेकर मान-सम्मान को बढ़ाने वाला माना जाता है। माना जाता है कि, सूर्य का प्रभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार लाता है और उसका प्रभाव लोगों पर अधिक होता है। वहीं, रिश्तों में मधुरता भी आती है। ऐसे में सावन सोमवार के शुभ संयोग का इस दिन होना और भी कई लाभ के संकेत दे रहा है। सावन सोमवार पर भगवान शिव की पूजा और सूर्य के अपनी स्वराशि में प्रवेश का संयोग कुछ राशि वालों के लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह समय किन राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोल सकता है।
Sun Transit 2026: सावन के तीसरे सोमवार पर इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सूर्य करेंगे सिंह में प्रवेश
Sun Transit 2026: इस साल सावन सोमवार के शुभ संयोग में सूर्य गोचर हो रहा है। ऐसे में इस दिन पर भगवान शिव की पूजा और सूर्य के अपनी स्वराशि में प्रवेश का संयोग कुछ राशि वालों के लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहेगा। कला के क्षेत्र में कोई बड़ा नया अपडेट आपको प्राप्त होगा। आत्मविश्वास के दम पर आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। आपका करियर भी पहले की तुलना में और भी बेहतर रहेगा। मनचाहा लाभ काम में मिल सकता है। घर में किसी वस्तु का आगमन होगा, जिससे भौतिक सुख बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए नई योजनाएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत लोगों के लिए उदाहरण बन सकता है। इसके अलावा मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।
Solar Eclipse Birth Effects: सूर्य ग्रहण के समय जन्मे बच्चे पर क्या पड़ता है असर? जानें क्या कहता है ज्योतिष
तुला राशि
तुला राशि वालों को सफलता और सम्मान की प्राप्ति होगी। नए लोग जीवन में प्रेम और ऊर्जा के रंग भरेंगे। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। वहीं, घर में भी आपका प्रभाव पहले से अधिक रहेगा। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के लोगों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं।
Medicines Vastu Tips: भूलकर भी बिस्तर या तकिए के नीचे ना रखें दवाईयां, वास्तु में माना जाता है वर्जित
धनु राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
धनु राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर में पूजा-पाठ का आयोजन करा सकते हैं। कानून से जुड़े मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। आर्थिक परेशानियों से भी राहत मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है, जिससे उत्साह बढ़ेगा।
गुरु-चंद्रमा युति से बना गजकेसरी राजयोग, कर्क समेत इन राशियों को नौकरी-व्यापार में लाभ के योग