{"_id":"69c02bc76ade0cb48f0d67ea","slug":"venus-transit-2026-which-zodiac-signs-will-benefit-and-who-may-feel-pressure-2026-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"01 महीने बाद शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में गोचर, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेगी टेंशन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
01 महीने बाद शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में गोचर, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेगी टेंशन
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:20 AM IST
सार
19 अप्रैल रविवार, दोपहर 3:28 बजे शुक्रशुक्र ग्रह अपनी ही राशि, वृषभ में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सुख, यश, प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव
- फोटो : Amar Ujala
Shukra Gochar: 19 अप्रैल रविवार, दोपहर 3:28 बजे शुक्र ग्रह अपनी ही राशि, वृषभ में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सुख, यश, प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। जब शुक्र अपनी ही राशि में प्रवेश करते है तो उसकी शक्ति और प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। वृषभ एक स्थिर राशि है जो पृथ्वी तत्व से संबंधित है और भौतिक सुख-सुविधाओं से इसका गहरा जुड़ाव है। यह प्रभाव केवल भौतिक सुखों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में संतुलन, सौंदर्य और रचनात्मकता भी लाता है। शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश जीवन को अधिक सुखी और संतुलित बनाता है। आइए जानते हैं कि सभी बारह राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
Trending Videos
2 of 13
आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी और आपको अपने बड़ों से तारीफ मिलने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपको अपने काम में की गई कड़ी मेहनत का उचित इनाम मिलेगा। आपके काम की गुणवत्ता बढ़ेगी और आपको अपने बड़ों से तारीफ मिलने की संभावना है। व्यापार में अच्छे मुनाफे के संकेत हैं और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तों के मामले में अपनी बातों से लोगों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित करेंगे। वैवाहिक जीवन में तालमेल और प्यार बढ़ेगा और आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
आपकी मेहनत रंग लाएगी।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
शुक्र ग्रह आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं इसलिए आपके काम और व्यापार दोनों में तरक्की की संभावना बढ़ जाएगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। लेकिन कभी-कभी आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। रिश्तों की बात करें तो आपकी गलतफहमियां दूर होने का समय आ गया है। वैवाहिक जीवन में प्यार और नजदीकी बढ़ेगी। आपसी समझ बेहतर होगी।
4 of 13
रिश्तों में प्यार और नजदीकी बढ़ेगी।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को नौकरी में सामान्य तरक्की देखने को मिलेगी, लेकिन खर्च बढ़ने की संभावना है। विदेश से जुड़े काम या अवसर आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। व्यापार से आमदनी होगी। आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना चाहिए। रिश्तों में प्यार और नजदीकी बढ़ेगी। आपको अपनी निजी जिंदगी में ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा लेकिन आपको अत्यधिक भोग-विलास से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 13
नए संपर्कों से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की आमदनी बढ़ेगी और आपको अपनी नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापार में नए अनुबंध या बड़े ग्राहक मिलने की संभावना है जो भविष्य में फ़ायदेमंद साबित हो सकते हैं। रिश्ते और भी मधुर होंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और आप अपने परिवार के साथ खुशी भरा समय बिताएंगे। नए संपर्कों से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X