सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (18 To 24 May): रूचक और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों के लिए आने वाला समय रहेगा शुभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sun, 17 May 2026 07:27 AM IST
सार

मई माह के इस सप्ताह में कई ग्रहों का संयोग बनेगा जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए साप्ताहिक राशिफल।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 18 To 24 May 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मई माह का यह सप्ताह 18 मई से शुरू होकर 24 मई तक रहेगा। यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों के लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। इस सप्ताह ग्रहों के गोचर की बात करें तो सभी ग्रहों में सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह चंद्रमा तीन राशियों में गोचर करेंगे। ये राशियां होंगी वृषभ, मिथुन और कर्क। वहीं इस सप्ताह सूर्य और बुध वृषभ राशि में युति करके बुधादित्य राजयोग, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में युति करते हुए गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे। मंगल अपनी स्वराशि में रहते हुए रूचक राजयोग बनाएंगे। शनि मीन राशि में विराजमान होंगे। इस तरह से आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा।

Trending Videos
Weekly Horoscope 18 To 24 May 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। करियर कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यदि आप लंबे समय से अपने प्रमोशन या मनचाहे तबादले का इंतजार कर रहे हैं तो इस हफ्ते आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहे रोजगार की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह की शुरुआत से सभी कार्य मनचाहे तरीके से समय पर पूरे होने से आपके भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सप्ताह के मध्य में किसी शुभचिंतक की मदद से पूर्व में चली आ रही समस्या का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होगा। इस दौरान किसी योजना या मार्केट में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। कारोबार में खासा लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से मनचाहा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई में रमेगा और उन्हें परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 18 To 24 May 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से आप महसूस करेंगे कि आपके जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान धीरे-धीरे ही सही लेकिन निकलने प्रारंभ हो गये हैं। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत और शत्रु को लेकर लापरवाह होने से बचना चाहिए अन्यथा पथा आपके लाभ और सफलता के दर में में कमी हो सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो इस सप्ताह आपको खासा मुनाफा होने की संभावना बनेगी। पूरे सप्ताह आपको अपेक्षित व्यक्तियों से सहयोग की प्राप्ति होगी।

सप्ताह के मध्य आप पाएंगे कि आर्थिक दृष्टि से आपका समय बेहतर होना शुरू हो गया है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों से मनचाहा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत तक उच्चाधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह शुभ साबित होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। 

उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

Weekly Horoscope 18 To 24 May 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन घरेलू समस्याओं और कार्यक्षेत्र की व्यस्तता के चलते आपको उसका लाभ उठाने में मुश्किलें आ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत काफी आपाधापी भरी रहने वाली है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के रद्द हो जाने से मन खिन्न रहेगा। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर प्रिय व्यक्ति मन-मुटाव होने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान आपको चीजों को बेहद सावधानी और सूझबूझ से हैंडल करना होगा। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे थे तो किसी मित्र या फिर शुभचिंतक की मदद से इस हफ्ते आपको अच्छा आफर आ सकता है। हालांकि किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह बाजार में आई मंदी से जूझना पड़ सकता है। कारोबारी मामलों को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। इस हफ्ते परिवार के सदस्यों से अपेक्षित सुख-सहयोग न मिलने से मन थोड़ा दुखी रहेगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 18 To 24 May 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में बड़े बदलाव का कारण बनेगा। खास बात ये कि ये बदलाव आपके जीवन को सही दिशा देते हुए सुख-समृद्धि और सम्मान का कारण बनेगा। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। इस सप्ताह आपकी पदोन्नति एवं वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। सप्ताहे पूर्वार्ध में बहुप्रतीक्षित अभिलाषाओं के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज और आपके योगदान की प्रशंसा होगी। सीनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में लाभ होगा। बिजनेस पार्टनर से मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलने पर आप अपने कारोबार को विस्तार देने में कामयाब होंगे। समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों का यश बढ़ेगा। आम लोगों के बीच उनकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध अचानक से कुछेक समस्याओं के आने या फिर किसी के साथ वाद-विवाद होने से मन खिन्न रहेगा, लेकिन जल्द ही आप न सिर्फ समस्याओं को समाधान खोज लेंगे बल्कि संवाद के जरिए सभी गलतफहमियों को भी दूर कर लेंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद दूर होगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed