फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

August Weekly Horoscope: अगस्त का पहला सप्ताह इन राशियों का चमकाएगा भाग्य, हर काम में मिलेगी सफलता

Fri, 31 Jul 2026 10:05 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 31 Jul 2026 10:05 AM IST
सार

Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026: अगस्त का पहला सप्ताह कुछ राशियों के लिए लाभ और सफलता के संकेत लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 2 से 8 अगस्त 2026 तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
 

विज्ञापन
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026 saptahik rashifal in hindi
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026: - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026: अगस्त का पहला सप्ताह कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाओं के संयोग में रहेगा। इस दौरान शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। वहीं, सावन का पहला सोमवार भी इसी सप्ताह पड़ रहा है, जिससे इस अवधि का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व और बढ़ जाता है। ग्रहों की बदलती चाल कुछ राशि के जातकों के लिए तरक्की और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकती है, जबकि कुछ लोगों को अपने कार्यों में थोड़ा धैर्य की आवश्यकता होगी। ऐसे में सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल जानते हैं।

Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026 saptahik rashifal in hindi
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026: - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि वाले जातकों के लिए अगस्त महीने का पहला सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। छोटे से छोटे कार्य को पूरा करने के लिए आधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता और मानसिक कष्ट्र का कारण बनेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामकाज में अड़चनें डालने के लिए षड्यंत्र रचेंगे। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको अपने साझेदार पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए और धन के लेनदेन के मामले सतर्क रहना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में जहां करियर कारोबार से जुड़ी समस्याएं रहेंगी वहीं उत्तरार्ध सेहत को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। इस दौरान मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या एवं खानपान सही रखें अन्यथा पेट संबंधी कष्ट मिलने की आशंका है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी भी योजना आदि में निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। इस सप्ताह आपका प्रेम-प्रसंग को लेकर लगाव कम होगा। किसी बात को लेकर लव पार्टनर से अनबन होने की आशंका रहेगी।

उपायः प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र या शमीपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026 saptahik rashifal in hindi
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026: - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह करियर कारोबार में आपके लिए सकारात्मक संभावनाएं बनेंगे। आपको करियर को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस कार्य में आपका कोई शुभचिंतक काफी मददगार साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में नया वाहन, भूमि, भवन आदि के क्रय-विक्रय की कामना सफल हो सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। यह सप्ताह विद्याथी वर्ग के लिए भी अत्यंत ही शुभ साबित होगा। उन्हें उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। छात्र वर्ग पूरे मनोयोग से परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी करेगा और उसे मनचाही सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय राजनीति एवं समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। इस दौरान आपके कामकाज की प्रशंसा होगी। आपको किसी कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत या सम्मानित किया जा सकता है। कद एवं प्रद्र में वृद्धधि के पूरे योग हैं। कारोबार में मनचाहा लाभ और प्रगति देखने को मिलेगी। प्रेम संबंध में एक दूसरे के प्रति लगाव और आकर्षण बढ़ेगा। पूरे सप्ताह लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवन से जुड़ी तमाम कठिनाईयों के बीच पिता की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा।

उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026 saptahik rashifal in hindi
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026: - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो आपको इस हफ्ते मनचाहा काम मिल सकता है। वहीं पहले से कार्यरत लोगों को किसी बड़े संस्थान से अच्छा आफर आ सकता है। हालांकि इस दौरान आपको अपने करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में बहुत सोच-समझकर फैसला लेने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपके घर में सुख-सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी, जिससे परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह के मध्य में कला, संस्कृति और संगीत से जुड़े लोगों को विशेष उपलब्धि और सम्मान मिलने की संभावना है। यह समय कारोबार की दृष्टि से भी बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ एवं सार्थक साबित होंगी। यात्रा के दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। जिनकी मदद से आपको भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। किसी बड़ी कारोबारी डील को करने के बाद बाजार में आपकी साख बढ़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय स्वजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। लंबे समय बाद किसी प्रियजन से मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। अचानक से पिकनिक पार्टी या फिर पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है।

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा तथा चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026 saptahik rashifal in hindi
Weekly Horoscope 2 to 8 August 2026: - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको करियर कारोबार में उतार-चढ़ाव भरी स्थिति देखने को मिलेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में जहां आपके सोचे हुए कार्य समय पर और मनचाहे तरीके से होंगे, वहीं मध्य में करियर कारोबार से जुड़े मामलों में कुछेक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को अपने किसी भी काम में लापरवाही या आलस्य करने से बचना चाहिए। सप्ताह के मध्य के बाद का समय विशेष चुनौती लिए रहने वाला है, ऐसे में अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका बखान दूसरों के सामने न करें। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विरोधियों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष के फैसले या फिर उससे जुड़े परिणाम आपको आहत कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में सोचे हुए कार्य समय पर न पूरे होने के कारण आपके मन में असंतोष की भावना बनी रहेगी। इस दौरान आपको अपने शुभचिंतकों से समय पर अपेक्षाकृत सहयोग भी नहीं मिल पाएगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल के लिए इस सप्ताह आपके लिए मौन श्रेयस्कर कहा जाएगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी।

उपायः प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करके रुद्राष्टकं का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed