August Horoscope 2026: अगस्त 2026 की शुरुआत कई महत्वपूर्ण ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ होगी। महीने के आरंभ में शुक्र और मंगल अपनी-अपनी राशियां बदलेंगे। इसके अलावा सूर्य भी अपनी स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे, जिससे उनका शुभ प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। इसके प्रभाव से कई राशियों के लिए उन्नति और सफलता के नए अवसर बनेंगे। इसके अलावा सावन, हरियाली तीज और रक्षाबंधन का पावन संयोग जातकों को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। हालांकि सभी 12 राशियों पर इसका असर अलग-अलग रहेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह महीना विशेष रूप से शुभ रहने की संभावना है। जातकों को खुशखबरी और करियर में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
August Horoscope 2026: खुशियों से भरा रहेगा इन 4 राशि वालों के लिए अगस्त, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
August Horoscope 2026: अगस्त महीना इन चार राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको मनचाहा लाभ मिलने की अधिक संभावनाएं हैं। परिवार में तनाव की स्थितियां दूर होंगी और करियर में भी स्थिरता आएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त खुशियां और सफलता लेकर आ सकता है। आय में वृद्धि और धन लाभ के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा और लोकप्रियता बढ़ेगी। इसके अलावा करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। इस माह लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना रहेगी। प्रेम जीवन की बात करेंगे, रिश्तों में नयापन आएगा और आप स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
2 अगस्त को मंगल करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों को नौकरी-व्यापार में मिलेंगे बड़े मौके
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह महीना बेहद शुभ रहेगा। सूर्य का आपकी ही राशि में प्रवेश आत्मविश्वास और सफलता में वृद्धि करेगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। अधिकारियों का साथ और मेहनत आपको प्रमोशन प्रदान कर सकती है। वहीं पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। कोई महंगी वस्तु की खरीदारी की योजना सफल होगी। वाहन सुख आपको अगस्त माह में प्राप्त होगा।
Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल 5 राशियों पर पड़ेगी भारी, 11 दिसंबर तक रहें सावधान और करें ये उपाय
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को अगस्त में आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। भाग्य का साथ अगस्त माह में अधिक मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। नौकरी को लेकर सभी प्रयास आपके सफल होते हुए नजर आएंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। आगे बढ़ने और समाज में नई पहचान के लिए समय नए अवसरों के द्वार खोलेंगी।
Sawan 2026: सावन में राहु नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, मिलेगा खुशखबरी
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए अगस्त उपलब्धियों से भरा रह सकता है। किसी विशेष कार्य के लिए सम्मान मिलने की संभावना है। अटका काम अगस्त महीने में पूरा होगा। कोर्ट के मामलों में राहत मिलती दिख रही है। सेहत को लेकर चल रही परेशानियां भी इस महीने दूर होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे, जो भविष्य में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। विवाह के योग बनेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी की दस्तक होने से आप हल्का महसूस करेंगे।
Grahan In August 2026: अगस्त में इस दिन लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान