फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2026: सावन में राहु नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, मिलेगा खुशखबरी

Tue, 28 Jul 2026 03:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 28 Jul 2026 03:08 PM IST
सार

Sawan 2026: सावन का महीना शुरू होने के बाद 01 अगस्त को छाया ग्रह राहु मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को धन लाभ के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
sawan 2026 rahu nakshatra gochar from 1 august these zodiac signs will be lucky
सावन में राहु मंगल के नक्षत्र में परिवर्तन करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
Sawan 2026: सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस पूरे माह भगवान शिव की आराधना और पूजा का विशेष महत्व होता है। सावन के शुरू होने के बाद ही राहु 01 अगस्त को धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष में राहु को एक प्रभावशाली और छाया ग्रह माना जाता है। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगलदेव होते हैं। इस तरह से राहु का मंगल के नक्षत्र में आने से अंगारक योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु जब मंगल के प्रभाव में आते हैं तो इससे व्यक्ति के अंदर नेतृत्व क्षमता, महत्वाकांक्षाएं और धन कमाने की इच्छा होती है। राहु के मंगल के नक्षत्र में गोचर करने से धन, करियर,व्यापार और सेहत पर प्रभाव डालते हैं। राहु के नक्षत्र परिवर्तन करने से आने वाले दिनों में कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों को अचानक लाभ होगा। 

 
sawan 2026 rahu nakshatra gochar from 1 august these zodiac signs will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन आपके भाग्य में बदलाव के संकेत है। इस दौरान आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अचानक से आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जो लोग जमीन या मकान में निवेश के इच्छुक हैं उनको कोई अच्छी डील मिल सकती है। करियर में एक नए तरह का मुकाम हासिल होगा। परिवार में कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है।
sawan 2026 rahu nakshatra gochar from 1 august these zodiac signs will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा और लाभकारी रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि के अवसर लाएगा। इस दौरान रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है उनको उसमें विजय हासिल होगी। नौकरी के लिए नए और अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हासिल होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2026 rahu nakshatra gochar from 1 august these zodiac signs will be lucky
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के योग रहेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे आपके मुश्किल से मुश्किल काम भी बहुत ही आसानी के साथ पूरे होंगे। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। निवेश के लिए अच्छे मौके मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फायदा मिलेगा। आपकी धन संबंधी योजनाओं को पंख लगेंगे। 

Grah Gochar: अगस्त में सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से बनेंगे शुभ योग, इन राशियों को मिलेंगे तरक्की के मौके

 डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed