Shukra Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष के अनुसार शुक्र प्रेम, आकर्षण और वैवाहिक सुख का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि सूर्य को उनका विरोधी ग्रह माना जाता है। 29 जुलाई को शुक्र ग्रह सूर्य के नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में शुक्र का सूर्य के नक्षत्र में जाना कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां पैदा कर सकता है। विशेष रूप से प्रेम और दांपत्य जीवन में तनाव, मतभेद और भावनात्मक दूरी जैसी स्थितियां बन सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर भी विवाद बढ़ सकता है, इसलिए इन राशियों के लोगों को धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी।
Nakshatra Parivartan: कल सूर्य के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों के प्रेम जीवन में हो सकता है कलेश
Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 29 जुलाई को शुक्र ग्रह सूर्य के नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में शुक्र का सूर्य के नक्षत्र में जाना कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय मुश्किल रहने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए शुक्र का यह परिवर्तन कुछ मानसिक और भावनात्मक उलझनें ला सकता है। इस समय शुक्र आपकी राशि से बारहवें भाव में स्थित हैं, जिससे रिश्तों में अस्थिरता महसूस हो सकती है। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस या गलतफहमी बढ़ सकती है। अहंकार का टकराव रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है, इसलिए अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखना जरूरी होगा। पार्टनर की बातों को बिना समझे गलत अर्थ निकालने से बचें। यदि आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो अपनी राय थोपने के बजाय संवाद को प्राथमिकता दें। पुराने मुद्दों को बार-बार उठाने से स्थिति और बिगड़ सकती है, इसलिए वर्तमान पर ध्यान देना ही समझदारी होगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय व्यस्तता और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने की चुनौती लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में बढ़ती जिम्मेदारियां आपके स्वभाव को थोड़ा कठोर बना सकती हैं, जिसका असर आपके रिश्तों पर भी दिखाई दे सकता है। पार्टनर को यह महसूस हो सकता है कि आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे रहे हैं, जिससे नाराजगी या दूरी बढ़ सकती है। इसके अलावा, छोटी-छोटी गलतफहमियां भी संबंधों में तनाव पैदा कर सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं और खुलकर बातचीत करें। थोड़ी सी समझदारी और समय देने से रिश्तों में सकारात्मक बदलाव संभव हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लिए शुक्र का यह गोचर छठे भाव में हो रहा है, जो रिश्तों में उतार-चढ़ाव का संकेत दे सकता है। इस दौरान अपने पार्टनर पर अनावश्यक शक करने से बचना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे रिश्तों में खटास आ सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपने साथी के प्रति नकारात्मक सोच बनाना नुकसानदायक हो सकता है। जो लोग हाल ही में किसी रिश्ते में जुड़े हैं, उन्हें विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर दूरी बनने की संभावना है। यदि आप अपने प्रेम जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो अपने व्यवहार और सोच में सकारात्मक बदलाव लाना आवश्यक होगा। समझदारी, विश्वास और धैर्य के साथ ही रिश्तों को मजबूत बनाया जा सकता है।
Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल 5 राशियों पर पड़ेगी भारी, 11 दिसंबर तक रहें सावधान और करें ये उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।