फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर केंद्र द्दष्टि राजयोग, इन राशि वालों को करियर में होगा जबरदस्त लाभ

Tue, 28 Jul 2026 04:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 28 Jul 2026 04:59 PM IST
सार

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर शुक्र और मंगल से केंद्र द्दष्टि राजयोग बना है। जिससे कुछ राशि वालों को आने वाले समय में अच्छा फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
guru purnima 2026 make auspicious yog kendra drishti yog benefits for 4 zodiac signs
गुरु पूर्णिमा - फोटो : amar ujala
Guru Purnima 2026: 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व है। इस दिन अपने गुरु के प्रति श्रद्धा भाव और सम्मान के साथ पूजा की जाती है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों का विशेष संयोग बना हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति, अंशबल और द्दष्टि का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है और इसी दिन धन, वैभव और ऐशोआराम के कारक ग्रह शुक्र और साहस और ऊर्जा के कारक ग्रह मंगल मिलकर बहुत ही शुभ केंद्र द्दष्टि योग का निर्माण करेंगे।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार केंद्र द्दष्टि योग का निर्माण तब होता है जब दो प्रभावशाली ग्रह एक-दूसरे से चौथे और दशम भाव में स्थित होकर द्दष्टि डालते हैं। गुरु पूर्णिमा पर शुक्र और मंगल की युति और द्दष्टि संबंध योग भौतिक सुख-सुविधाओं, संपत्ति के योग, करियर और अचानक धन लाभ के योग बनाएंगे। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा पर बना दुर्लभ योग किन राशियों को लिए अच्छा रहेगा। 

 
guru purnima 2026 make auspicious yog kendra drishti yog benefits for 4 zodiac signs
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
गुरु पूर्णिमा के दिन शुक्र और मंगल ग्रह से बना केंद्र दृष्टि योग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। इस दौरान किसी जमीन या मकान की खरीदारी के लिए सौदा बन सकता है। जो लोग बिजनेस में हैं उनको अच्छा मुनाफा हो सकता है।
guru purnima 2026 make auspicious yog kendra drishti yog benefits for 4 zodiac signs
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
गुरु पूर्णिमा के दिन बना केंद्र द्दष्टि योग वृषभ राशि वालों के लिए करियर और मान-सम्मान के लिहाज से बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग होंगे। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru purnima 2026 make auspicious yog kendra drishti yog benefits for 4 zodiac signs
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र और मंगल की युति से आने वाले कुछ दिनों में सुख-सुविधाओं में इजाफा और नए अवसरों में वृद्धि हो सकता है। बिजनेस में कोई अच्छी डील फाइनल हो सकता है। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
guru purnima 2026 make auspicious yog kendra drishti yog benefits for 4 zodiac signs
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन बना केंद्र द्दष्टि योग आपके लिए आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा साथ मिलेगा। धन के निवेश के लिहाज से अच्छा रिर्टन मिल सकता है। भविष्य की योजनाओं का अच्छा लाभ मिलेगा। आपके लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। 

Sawan 2026: सावन में इन मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत, दूर होंगे कर्ज और दुख

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed