फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Grahan In August 2026: अगस्त में इस दिन लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 28 Jul 2026 03:09 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 28 Jul 2026 03:09 PM IST
सार

Grahan In August 2026: अगस्त में साल के आखिरी ग्रहण लगने जा रहे हैं। एक ही महीने में 2 ग्रहणों का घटित होना कई चीजों का संकेत माना जाता है। हालांकि, यह समय गर्भवतियों के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि इस दौरान घरो में कठिन नियमों का पालन किया जाता है।
 

विज्ञापन
grahan in august 2026 date and impact on india kab lgega surya chandra grahan
Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Grahan In August 2026: साल 2026 के आखिरी दो ग्रहण अगस्त महीने में लगने वाले हैं। धार्मिक-ज्योतिषीय और खगोल दृष्टि से ग्रहण काल को खास माना गया है, क्योंकि इसका प्रभाव देश-दुनिया समेत व्यक्ति विशेष पर पड़ता है। हिंदू धर्म में ग्रहण काल को अशुभ समय माना गया है। मान्यता है कि, इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ग्रहण काल के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को  खासतौर पर अधिक सावधानी बरतनी चाहिए अन्यथा होने वाले बच्चे पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, अगस्त 2026 में सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेंगे और उनका समय क्या रहेगा।

grahan in august 2026 date and impact on india kab lgega surya chandra grahan
Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

कब लगेगा सूर्य ग्रहण?
ज्योतिषियों के अनुसार, अगस्त महीने का पहला ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे समाप्त होगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

grahan in august 2026 date and impact on india kab lgega surya chandra grahan
Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

कब लगेगा चंद्र ग्रहण?
अगस्त का दूसरा और साल का आखिरी ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। यह 28 अगस्त को सुबह 6:53 बजे शुरू होकर दोपहर 12:31 बजे तक प्रभावी होगा। परंतु साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा और साथ ही इसका सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा। ज्योतिषियों की मानें, तो यह ग्रहण ज्योतिष दृष्टि से प्रभावी हो सकता है। इसलिए गर्भवतियों को विशेषतौर पर सावधानी बरतनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
grahan in august 2026 date and impact on india kab lgega surya chandra grahan
Grahan 2026 - फोटो : Adobe stock
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन 5 बातों का ध्यान
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में भोजन करने और रसोई से जुड़े कार्यों से बचना चाहिए।
  • ग्रहण के समय अनावश्यक यात्रा न करें और खुले आसमान के नीचे जाने से बचें।

Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल 5 राशियों पर पड़ेगी भारी, 11 दिसंबर तक रहें सावधान और करें ये उपाय

विज्ञापन
grahan in august 2026 date and impact on india kab lgega surya chandra grahan
Grahan 2026 - फोटो : adobe
  • ग्रहण के दौरान सोने की बजाय भगवान का ध्यान, मंत्र जाप करना चाहिए। इसके सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
  • गर्भवती महिलाएं भूलकर भी सुई, कैंची या किसी भी नुकीली वस्तु का प्रयोग न करें। यह अशुभ होता है।
  • ग्रहण के दौरान घर के अनावश्यक कार्य न करें और घर की सभी खिड़कियां-दरवाजे बंद रखना उचित रहेगा।
 

Sawan 2026: 30 जुलाई से सावन का महीना शुरू, इन राशियों पर भोलेनाथ हमेशा रहते हैं मेहरबान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed