Sawan 2026: 30 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। भगवान शिव को सावन का महीना बहुत ही प्रिय होता है और ऐसी मान्यता है कि सावन में शिव जी की आराधना करने से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामना को पूरा करते हैं। इस वर्ष सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। जिसमें चार सावन सोमवार व्रत रखे जाएंगे। सावन के महीने में शिवालयों पर भारी भीड़ होती है जहां पर शिवभक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं। सावन का पूरा महीना शिवभक्ति में रहता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव को कुछ राशियां बहुत ही प्रिय होती है, जिस कारण से इन पर हमेशा भोलेनाथ की कृपा रहती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां हैं जिनके ऊपर महादेव की विशेष कृपा रहती है।
{"_id":"6a6866308c49331dd4098301","slug":"sawan-2026-know-lord-shiva-favourite-zodiac-signs-get-success-in-life-2026-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan 2026: 30 जुलाई से सावन का महीना शुरू, इन राशियों पर भोलेनाथ हमेशा रहते हैं मेहरबान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Sawan 2026: 30 जुलाई से सावन का महीना शुरू, इन राशियों पर भोलेनाथ हमेशा रहते हैं मेहरबान
Tue, 28 Jul 2026 02:14 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:14 PM IST
सार
Sawan 2026: 30 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू होगा। सावन में भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। वहीं कुछ राशियों पर हमेशा ही भगवान भोलेनाथ की कृपा रहती है।
विज्ञापन
भगवान शिव की प्रिय राशियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं और मंगल का संबंध भगवान शिव से होता है। मंगल को भगवान शिव का अंश माना जाता है। ऐसे में मेष राशि वालों को हमेशा शिव की आराधना करना बहुत ही शुभ और मंगलकारी होता है। इस राशि वालों को भगवान शिव की कृपा होने से बहुत ही थोड़े प्रयास करने में बड़ी सफलता मिलती है। नौकरी और व्यापार में अच्छा लाभ होता है। ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं और इनको जीवन का हर एक सुख मिलता है। इस राशि के लोगों का पारिवारिक और दांपत्य जीवन बहुत ही अच्छा बीतता है। मेष राशि वालों को इस सावन विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए जिससे सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि वालों के ऊपर भोलेनाथ बहुत ही ज्यादा प्रसन्न रहते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रदेव होते हैं और भगवान भोलेनाथ के सिर पर चंद्रमा सुशोभित रहता है। करियर-कारोबार के मामले में हमेशा ही कर्क राशि वालों को सफलता मिलती है। इस दौरान आमदनी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होती है। कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होती है। लाभ के सुनहरे अवसर मिलते रहते हैं। जब-जब इन राशि वालों के ऊपर कोई परेशानियां आती है तो बहुत जल्द ही इससे निकलने में कामयाब होते हैं। महादेव की कृपा कर्क राशि वालों पर रहने के कारण परिवार में सुख-शांति रहती है।

मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के ऊपर भी भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। शनिदेव भगवान शिव का परम भक्त होते हैं। ऐसे में इनकी कृपा हमेशा ही मकर राशि वालों पर रहती है। भगवान शिव की कृपा रहने से आर्थिक स्थिति में मजबूती बनी रहती है और धन प्राप्ति के नए-नए असवर मिलते रहते हैं। करियर-कारोबार में अच्छी सफलता प्राप्ति के अवसर मिलते है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत फौरन ही होता है। शिवजी की कृपा होने अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों पर भी भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। इस राशि के जातकों पर भगवान भोलनाथ का विशेष आशीर्वाद बना रहता है। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने पर इन राशि वालों को फौरन ही इससे छुटकारा मिलता है। महादेव की कृपा होने से इनकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहती है। समाज में इन राशि वालों को मान-सम्मान मिलता है।
Sawan 2026: सावन में इन मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत, दूर होंगे कर्ज और दुख
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।