फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Weak Venus in Horoscope Avoid These 4 Mistakes on Friday and Know the Simple Remedies

Astro Tips: कुंडली में शुक्र कमजोर है? भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Fri, 31 Jul 2026 11:06 AM IST
दीक्षा पाठक ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 31 Jul 2026 11:06 AM IST
सार

Shukra Kaise Majbut karein: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक माना गया है। यदि कुंडली में शुक्र कमजोर हो तो व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Weak Venus in Horoscope Avoid These 4 Mistakes on Friday and Know the Simple Remedies
 ऐसे मजबूत किया जा सकता है शुक्र ग्रह - फोटो : एआई

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का विशेष महत्व बताया गया है। हर ग्रह जीवन के किसी न किसी पहलू को प्रभावित करता है। इन्हीं में से एक है शुक्र ग्रह, जिसे सुख-सुविधा, ऐश्वर्य, सुंदरता और विलासिता का कारक माना जाता है। माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में हो तो उसे जीवन में भौतिक सुख, आकर्षक व्यक्तित्व और रॉयल लाइफ का आनंद मिलता है। वहीं, शुक्र के कमजोर होने पर व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को सफेद चीजों का दान न लें
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन लोगों का शुक्र कमजोर हो, उन्हें शुक्रवार के दिन किसी से सफेद रंग की वस्तुओं का दान नहीं लेना चाहिए। इतना ही नहीं इस दिन अगर कोई सफेद रंग का उपहार भी दे तो उसे स्वीकार करने से बचना बेहतर माना गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को काले कपड़े पहनने से बचें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कमजोर शुक्र वाले जातकों को शुक्रवार के दिन काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। माना जाता है कि जिनकी कुंडली में शुक्र कमजोर होता है, उनके विवाह में भी देरी जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं। ऐसे में शुक्रवार के दिन काले कपड़ों से दूरी रखना शुभ माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांस और मदिरा के सेवन से करें परहेज
अगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर स्थिति में है तो ज्योतिष शास्त्र मांस और मदिरा के सेवन से बचने की सलाह देता है। विशेष रूप से मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन इनका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना शुक्र ग्रह के लिए अनुकूल माना जाता है।

गरीब और निरीह पशुओं को न पहुंचाएं कष्ट
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कमजोर शुक्र वाले लोगों को कभी भी गरीब, जरूरतमंद या किसी निरीह पशु को परेशान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शुक्र ग्रह के दुष्प्रभाव बढ़ सकते हैं और जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

 ऐसे मजबूत किया जा सकता है शुक्र ग्रह
अगर कोई व्यक्ति शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहता है तो ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए कुछ उपाय भी बताए गए हैं।

  •  शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी का व्रत करना शुभ माना गया है। कम से कम लगातार 11 शुक्रवार तक यह व्रत करने की सलाह दी जाती है।
  •  महिलाओं का सम्मान करना शुक्र ग्रह को मजबूत करने का महत्वपूर्ण उपाय माना गया है। साथ ही शुक्रवार के दिन घर में काम करने वाली महिला को सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना भी शुभ बताया गया है।
  •  नियमित रूप से 'ॐ शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करने से भी शुक्र ग्रह को मजबूती मिलती है और जीवन की कई समस्याओं से राहत मिलने की मान्यता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर इन बातों का पालन श्रद्धा और नियम के साथ किया जाए तो कमजोर शुक्र के दुष्प्रभाव को कम करने में सहायता मिल सकती है। हालांकि, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले योग्य ज्योतिषी से अपनी कुंडली का उचित विश्लेषण कराना बेहतर माना जाता है।

Raksha Bandhan 2026: अगस्त में कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन? जानें राखी बांधने का शुभ समय

Sawan 2026: शिव चालीसा पाठ से दूर होंगे सारे कष्ट, सावन में जरूर करें इसका पाठ

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed