सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: अप्रैल माह का यह आखिरी सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sat, 25 Apr 2026 04:40 PM IST
सार

अप्रैल माह के इस सप्ताह में विपरीत राजयोग, परिवर्तन राजयोग, नवपंचम राजयोग और बुधादित्य जैसे राजयोगों का निर्माण होगा। जिसके चलते सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन
Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope (26 April To 3 May 2026): 26 अप्रैल से माह का अंतिम सप्ताह शुरू होगा। ऐसे में अप्रैल और मई में पड़ने वाले इस सप्ताह में कई राशि वालों को लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह बुध मेष राशि में गोचर होंगे, जहां पर पहले से सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान है। इस तरह से बुधादित्य राजयोग बनेगा। इस सप्ताह बाकी ग्रहों की बात करें तो शनि और मंगल मीन राशि में विराजमान हैं। राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में गुरु मिथुन राशि में और शुक्र वृषभ राशि में मौजूद होंगे। ऐसे में कई राशि वालों के जीवन में इस सप्ताह परिवर्तन देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा। 

Marriage Yoga in Kundli: कब और कैसे बनते हैं शादी के योग, जानें प्रेम विवाह और ग्रहों का पूरा खेल
Trending Videos
Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको चीजें कभी मन मुताबिक बनती हुई तो कभी बिगड़ती नजर आएंगी। हालांकि सप्ताह की शुरुआत बीते हफ्ते के मुकाबले राहतकारी कही जाएगी। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से मनचाहा सहयोग मिलेगा, लेकिन इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले उसका खुलासा करने की भूल बिलकुल न करें।

सप्ताह के मध्य में बीते कुछ समय से चली आ रही घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी, लेकिन सप्ताह अंत तक आप उसका हल सफलतापूर्वक निकालने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है। खान-पान पान सही रखें और मौसमी बीमारी से बचें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह यह सप्ताह आपके लिए मध्यम फलप्रद कहा जाएगा। पारिवारिक मामलों में शान्ति एवं धैर्य से काम लेना चाहिए। किसी परिजन को लेकर चिन्ता रह सकती है। पारिवारिक मामलों में विवेक और धैर्य से काम लेना चाहिए। संतान पक्ष को लेकर चिन्ता रह सकती है।

उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें और मंगलवार को हनुमान मंदिर में केसरिया ध्वज चढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत से ही कामकाज में आने वाली अड़चनें आपकी चिंता का कारण बनेंगी। स्वजनों से समय पर अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपके स्वभाव में क्रोध एवं झुंझलाहट देखी जा सकती है। चीजें और न बिगड़ें इसके लिए आपको पूरे सप्ताह सकारात्मक सोच बनाए रखना होगा और प्रत्येक कार्य को सूझबूझ के साथ करना होगा। घर-परिवार और करियर कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। असमंजस की स्थिति में चीजों को बाद के लिए टालना उचित रहेगा।

सेहत की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है, परन्तु उत्तरार्ध में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें काफी हद तक दूर होंगी। सेहत संबंधी दिक्कतों का प्रभाव आपके शरीर और मन दोनों पर दिखाई देगा। नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट को समय पर पूरा करने में नाकामयाब रह सकते हैं। प्रेम संबंध हो या फिर वैवाहिक जीवन दोनों को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने की आवश्यकता रहेगी। विचारों में मतभेद को मनभेद में न बदलने दें।

उपायः प्रतिदिन भगवान पारद शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आप जिस दिशा में परिश्रम और प्रयास करेंगे आपको उस क्षेत्र में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। सीनियर आप पर मेहरबान रहेंगे। इस हफ्ते आपके कद और पद में वृद्धि होने के पूरे योग हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपके उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि होगी और आप अपने कार्य को अपने बलबूते पूरे मनोयोग के साथ करेंगे।

सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले बेहतर कहा जाएगा। यदि आप बीते कुछ समय से किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे आपको इस हफ्ते उसमें आराम मिल सकता है। कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह अनुकूल और फलप्रद कहा जाएगा। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। बिक्री एवं लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले में आपको राहत का अनुभव होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। बीते कुछ समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का समाधान निकल आएगा।

उपायः तुलसी जी की सेवा एवं पूजा करें तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 27 April To 3 May 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन के नये अवसर लेकर आ रहा है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे आपको इस सप्ताह अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। छात्र वर्ग और नवयुवकों को नई चीजें सीखने को मिल सकती हैं। उच्च शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। पहले से कार्यरत नौकरीपेशा लोगों के कौशल में वृद्धि होगी। नई जिम्मेदारियों को संभालने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के संबंध सीनियर और जूनियर के साथ बेहतर होंगे। उनकी मदद से आप अपने काम को समय पर बेहतर तरीके से करने में कामयाब होंगे।

कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल कहा जाएगा। व्यावसायिक उन्नति के योग बने हुए हैं। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछेक बड़े व्यावसायिक फैसले ले सकते हैं, जिससे कारोबार में वृद्धि और लाभ की प्राप्ति संभव होगी। सरकारी निर्णयों से भी लाभ के योग बने हुए हैं। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संचित धन में वृद्धि होगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और भगवान श्री कृष्ण के मंत्र का जप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed