Weekly Horoscope: इस सप्ताह बनेंगे कई राजयोग, जानें किन राशियों के लिए अच्छे दिन और किनको रहना होगा सतर्क
मई माह के पहले सप्ताह में कई ग्रहों का संयोग बनेगा जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको बेवजह के कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ सकता है। इस दौरान सोचे हुए कार्य कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद भी मनचाहे तरीके से नहीं पूरे हो पाएंगे, जिसके कारण आपका मन खिन्न रहेगा। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अति आत्मविश्वास से बचना होगा, अन्यथा बनता काम भी बिगड़ सकता है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछेक बदलाव आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है या फिर कार्य संबंधी जिम्मेदारियों में ही बदलाव हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े मामलों में इस सप्ताह आपको फूंक-फूंक कर कदम उठाने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी जोखिम भरे निवेश न करें।
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कागजी काम समय पर निबटाने की आवश्यकता रहेगी। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मिलेजुले फल देने वाला कहा जाएगा। इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य का रूखा व्यवहार आपके मानसिक कष्ट का बड़ा कारण बनेगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
उपायः प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा बजरंग बाण का पाठ करें।
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धन और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपना समय इधर-उधर बिताने से बचना होगा। अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए निरंतर प्ररिश्रम और प्रयास से ही आपके सपने साकार हो पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत व्यस्तता भरी रहेगी। इस दौरान कुछेक घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। उन समस्याओं के कारण आपका करियर और कारोबार भी कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है। हालांकि कठिनाई भरे इस समय में आपके शुभचिंतक आपके साथ खड़े रहेंगे।
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में सभी को मिलाजुला कर चलना उचित रहेगा। अपने सहकर्मियों के साथ विनम्रता से पेश आएं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी।
इस दौरान वृषभ राशि के जातकों की आस्था ईश्वर पर बढ़ेगी और उनका मन धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा। सेहत और संबंध की दृष्टि से इस सप्ताह आपको सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध में उतावलेपन या दिखावा करने से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत ही किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। इस हफ्ते आपको घर और बाहर दोनों जगह से मनचाहे शुभ समाचार प्राप्त होंगे और लोगों से अपेक्षित सुख-सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम की कार्यक्षेत्र में लोग सराहना करेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। इस सप्ताह आप अपने आत्मविश्वास से कठिन से कठिन कार्य को भी आसानी से पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे।
यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को इस सप्ताह विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। भाई-बहनों की मदद से आप महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न करने में कामयाब होंगे।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा पूजा में 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जप करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। बीते सप्ताह के मुकाबले इस हफ्ते आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से कहीं ज्यादा सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। भाग्य का अपेक्षित सहयोग मिलने के कारण सकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी। इन सबके परिणामस्वरूप कार्य विशेष में प्रगति और मनचाही सफलता प्राप्त होगी। करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह कर्क राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है।
नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पूरे हफ्ते आपके अधिकारीगण आप पर मेहरबान नजर आएंगे। सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की योजनाएं सफल होंगी। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार के विस्तार की योजना बना रहे थे तो वह इस सप्ताह किसी इष्टमित्र की मदद से पूरी हो जाएगी।
कुल मिलाकर आप अपनी व्यावसायिक योग्यता एवं कौशल से महत्त्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करने में सफल होंगे, जिससे आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखयम बना रहेगा। संतान पक्ष की उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
