मेष राशि के जातकों की सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो करिअर या कारोबार के लिए भविष्य में काफी लकी साबित होगा। इस सप्ताह आप दूसरों का कल्याण करने की बजाय स्वहित पर ध्यान देंगे और इसमें आपको मित्रों एवं परिजनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजनाएं जरूर बनेंगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले यदि बाहर निबटाने में कामयाब हो जाते हैं तो लाभ में रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ घरेलू समस्याएं बनी रह सकती हैं, हालांकि आप अपनी सूझ-बूझ से उनका समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर मिलेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: भगवान शिव की प्रतिदिन साधना करें और तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें और 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जप करें।
साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 सितंबर): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
वृष
इस सप्ताह यदि अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं तो आपको करिअर-कारोबार में अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति, मनचाही जगह पर तबादला या फिर कार्य विशेष के लिए सम्मानित किये जा सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। थोक व्यापारियों के मुकाबले फुटकर कारोबारियों को अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा लेकिन उनके भीतर असंतुष्टि का भाव विद्यमान रहेगा। प्रेम-संबंधों में उतावलेपन से बचें और सोच-समझकर कोई कदम आगे बढ़ाएं। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरी तरह नियंत्रण रखें अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। इस दौरान घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय : चावल एवं चीनी का दान करे। ‘ॐ दुं दुर्गायै नम:’मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में सीनियर्स के साथ अनबन हो सकती है। इस दौरान जूनियर्स का भी सहयोग कम मिलेगा। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें और किसी योजना में सोच-समझकर ही निवेश करें। परिजनों के साथ किसी बात को तकरार हो सकती है, लेकिन बावजूद इसके कठिन समय में वे आपके साथ पूरी तरह से खड़े रहेंगे। उनका सहयोग आपको कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालने में मददगार साबित होगा। प्रेम संबंधों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। लव पार्टनर के साथ मुलाकात न हो पाने के कारण मन बेचैन रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तीखी-मीठी नोंक-झोंक बनी रहेगी लेकिन परिवार के साथ समय बिताने के अवसर भी खूब मिलेंगे।
उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं या फिर इसके निमित्त धन दान करें। 'ॐ गं गणपतये नम:' मंत्र का जप करें।
सप्ताह की शुरुआत में कर्क राशि के जातकों को किसी के फटे में टांग अड़ाने से बचना चाहिए। इसी तरह किसी को बगैर मांगे सलाह देने से भी बचना चाहिए। छोटे-भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर मन मुटाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल नई जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन मनोकूल कार्य नहीं मिलने पर मन थोड़ा निराश रहेगा। इस दौरान उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। कारोबार की दृष्टि से इस दौरान किसी प्रकार का जोखम लेने से बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में निजी बातों को गुप्त रखें अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है या फिर सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेदों के कारण मन-मुटाव हो सकता है। मौसमी बीमारियों के प्रति खूब सचेत रहें।
उपाय : भगवान शिव को प्रतिदिन जल एवं बिल्व पत्र चढ़ाएंं एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मुलाकात आपके सौभाग्य को जगाने का कारण बनेगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे तो वहीं किसी नई लाभदायक योजना पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सीनियर्स एवं जूनियर्स दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार प्रापत हो सकता है। आय के नये स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध और वैवाहिक रिश्तों की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखने की सोच रहे थे तो आपकी बात बन जाएगी। प्रेम संबंधों में यदि कोई गलतफहमी या नाराजगी थी तो वह दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय : सूर्यदेव को प्रतिदिन अघ्र्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ किया करें।