सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (30 अगस्त से 05 सितंबर): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 29 Aug 2021 06:55 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 30 august to 05 september know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल
मेष

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी। कुछ रुकावटों के बावजूद प्रयास करने पर आगे बढ़ने का योग है। घरेलू समस्याएं दिमाग पर हावी रह सकती हैं। संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता सताएगी। पिता-पुत्र में अनबन भी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान धार्मिक यात्रा या फिर कोई मांगलिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा लाभदायक साबित होगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर से मुलाकात न हो पाने के कारण मन बेचैन रहेगा। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

उपाय: लाल रंग का रुमाल हमेशा अपने पास रखें। 'ॐ अंगारकाय नम:' मंत्र की प्रतिदिन एक माला जप करें।

Trending Videos
weekly horoscope weekly rashifal 30 august to 05 september know prediction of all zodiac signs
राशि
वृषभ 

इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को किसी के साथ खूब संभलकर लेन-देन करना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में कोई काम करते हैं तो धन संबंधी मामलों में लापरवाही न बरतें। सप्ताह के मध्य में जमीन-जायदाद को लेकर घरेलू विवाद की आशंका है। इस दौरान व्यापारियों को जोखिम भरे सौदे करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें और किसी की आलोचना करने से बचें। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार का उतावलापन आपके लिए महंगा साबित हो सकता है और बनी हुई बात भी बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।

उपाय : भगवान शिव की अराधना करें और शिवलिंग पर प्रतिदिन दूध चढ़ाएं। 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का एक माला जप प्रतिदिन करें।



विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 30 august to 05 september know prediction of all zodiac signs
मिथुन
मिथुन 

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर खूब सावधान रहना चाहिए। मौसमी बीमारी या फिर पुराने रोग के उभरने के चलते सेहत प्रभावित हो सकती है। काम-धंधे में कुछ एक अड़चनें आ सकती हैं। व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती हैं। मन में दुविधा बनी रहने के कारण किसी भी निर्णय लेने को लेकर असमंजस में रहेंगे। यदि कोई बड़ा निर्णय लेना हो तो किसी शुभचिंतक की सलाह जरूर लें या फिर संभव हो तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। महिला प्रोफेशनलों को कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना होगा। प्रेम संबंधों में भावनाओं में बहने से बचें। जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा।

उपाय : गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और 'ॐ गं गणपतये नम:' मंत्र का एक माला जप करें।

weekly horoscope weekly rashifal 30 august to 05 september know prediction of all zodiac signs
राशि
कर्क

सप्ताह की शुरुआत मौज-मस्ती और मनोरंजन के साथ होगी। सप्ताह के प्रारंभ में ही पिकनिक या पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि भवन से जुड़ा विवाद समाप्त हो जाने पर सुकून महसूस करेंगे। प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय : हनुमान जी की पूजा करें और प्रसाद में चूरमा चढ़ाएं। 'ॐ हं हनुमते नम:' मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 30 august to 05 september know prediction of all zodiac signs
राशि
सिंह

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। विदेश से संबंधित कार्य करने वालों को लाभ होगा। घर-परिवार में तालमेल बनाकर चलने पर लाभ के अवसर बनेंगे। मित्र या किसी शुभचिंतक की मदद से व्यवसाय में लाभ होगा। कारोबार में कोई नया सहयोगी मिल सकता है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। लघु एवं कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों का समय शुभ है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

उपाय : उगते हुए सूर्य को नमस्कार करें और तांबे के लोट में रोली और अक्षत डालकर अघ्र्य दे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed