साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते सूर्य और गुरु के शुभ संयोग से कई राशियों की चमक सकती है किस्मत
साप्ताहिक मेष राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातक इस सप्ताह किसी सुदूर यात्रा पर जा सकते हैं। आपके प्रयासों में सफलता मिलने से आपको धन लाभ भी होगा और मानसिक शांति भी मिलेगी लेकिन इन सबके बावजूद भी आप अपनी तरक्की से संतुष्ट नहीं दिखेंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। हालांकि सब कुछ अच्छा चलेगा फिर भी किसी बात को लेकर आपका अपने कार्य क्षेत्र से मोह भंग हो सकता है। आमदनी में जबरदस्त इज़ाफा होगा तथा आपके मन में गुप्त रहस्य को जानने और अनेक प्रकार की विद्या सीखने की लालसा बढ़ सकती है।
साप्ताहिक वृष राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह चिंता में वृद्धि करने वाला हो सकता है। अष्टम भाव में शनि की उपस्थिति जहां आपके स्वास्थ्य को कमजोर कर सकती है और आपको मानसिक रूप से व्याकुल बना सकती है वहीं दूसरी ओर नवम भाव में केतु की उपस्थिति पिता के स्वास्थ्य और उनके साथ आपके संबंधों पर असर डाल सकती है। आपका धार्मिक आचरण होगा और आप धर्म संबंधित कार्यों में समय देंगे। कार्यक्षेत्र में जो काफी समय से तनातनी चली आ रही थी उससे मुक्ति मिलेगी और आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है तथा पदोन्नति की भी अच्छी संभावना बन रही है। किसी के षड्यंत्र में ना फंसे और सावधान रहें। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा लेकिन सहकर्मियों से थोड़ा सतर्क रहें।
साप्ताहिक मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह कुछ चुनौतियाँ सामने आने वाली हैं जिनका आपको डटकर मुकाबला करना होगा। आपके ख़र्चों में वृद्धि बनी रहेगी आमदनी सामान्य रहेगी जिससे आपको धन संबंधित परेशानी आ सकती है इसलिए सोच समझकर ही निवेश अथवा खर्च करें। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी और आप अपनी मेहनत के बल पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। साझेदारी के व्यवसाय में कुछ समस्या आ सकती है तथा स्वास्थ्य के मुद्दे पर आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।
साप्ताहिक कर्क राशिफल
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार कर्क राशि के जातक इस सप्ताह किसी विवाद में फँस सकते हैं इसलिए ऐसी किसी संभावना को देखते हुए विवाद को बढ़ने से पहले ही रोकने का प्रयास करें। हालांकि प्रत्येक वाद-विवाद में आप विजयी रहेंगे लेकिन इससे आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है।पारिवारिक जीवन में मिलाजुला समय रहेगा। ऐसा प्रतीत होता है कि आपको कुछ बातों के लिए समझौता करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ तनाव बढ़ सकता है और ऐसी संभावना है कि आप कुछ गलत कार्यों से भी धन अर्जित करने में अपना वक्त लगाएंगे। संतान के लिए समय काफी उन्नति दायक सिद्ध होगा और वह इस समय पूरे आनंद में रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और वह हर काम में अपना पूरा मन लगाएंगे।

कमेंट
कमेंट X