जनवरी महीने के दूसरे हफ्ते में ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव होगा, आइए जानते हैं।
साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जनवरी : जानिए यह हफ्ता किसके लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने कार्य पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि कार्य क्षेत्र से आप का मोह भंग हो सकता है। इसके अतिरिक्त आपका अपने बड़ों, गुरुजनों अथवा पिताजी से झगड़ा हो सकता है या उनकी तबियत खराब हो सकती है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी लेकिन सप्ताह के मध्य में किसी प्रकार का लाभ आपको सुकून देगा। सप्ताह के अंत में ख़र्चों में वृद्धि होगी और मानसिक तनाव में भी बढ़ोतरी हो सकती है। विदेश यात्रा पर जा रहे लोगों को खुशख़बरी मिल सकती है। भाई बहनों से सुख मिलेगा और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रह सकती है। संतान उन्नति करेगी और उच्च शिक्षा के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को कुछ रुकावट के बाद सफलता मिलेगी। इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष से आप उलझ सकते हैं ऐसे में कुछ समय के लिए दूरी बनाना बेहतर होगा।
वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह काफी प्रसन्न चित्त रहेंगे और उन्हें अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में उनके प्रभाव में वृद्धि होगी लेकिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए आपको इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में भी अच्छे लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है और इस दौरान आपका कोई पुराना राज बाहर आ सकता है। संतान के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है लेकिन उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा, वही विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे और संभवत यह एक धार्मिक यात्रा होगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा, हालांकि उन्हें कुछ परेशानियां रह सकती हैं।
मिथुन राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी और आपके काम को सराहना देते हुए पदोन्नति मिल सकती है, लेकिन किसी भी प्रकार के वाद-विवाद और गॉसिपिंग से बचना चाहिए क्योंकि वही आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। वहीं दूसरी ओर संतान भी खुशी-खुशी अपने सभी कार्य करेगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। हालांकि जो लोग कंपीटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी और एकाग्रता से पढ़ाई करनी होगी, तभी मन वांछित परिणाम मिलेगा। आपके विरोधी जोर पकड़ सकते हैं, इसके प्रति आपको सावधानी बरतनी चाहिए। कोई अनजाना सा भय आपको परेशान कर सकता है। वाहन बेहद सावधानी से चलाएँ तथा महिलाओं का सम्मान करें। वरिष्ठ अधिकारियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आपके सहकर्मी भी हर संभव मदद आपको देंगे। आलस्य का त्याग करेंगे तो हर जगह सफलता मिलेगी।
कर्क राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ चिंताएं रहेंगी। वहीं सप्ताह के अंत में किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आप का ट्रांसफर हो सकता है और इस वजह से आपको अपना कार्य बदलना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और घर में सुख शांति बनी रहेगी। आपकी संतान के लिए यह एक अच्छा समय है और इस दौरान वह ना केवल शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे बल्कि अपनी किसी प्रतिभा को भी बाहर सभी के सामने लेकर आएँगे। आपकी ही कलात्मक प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा जिसके कारण आपको अच्छा लाभ भी होगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी हालांकि खर्चे भी उतने ही बने रहेंगे कि आपको सोच-समझ कर चलना होगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे और वे आपके सामने आने की हिम्मत नहीं करेंगे। इस दौरान आपका स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है और किसी भी छोटी से छोटी समस्या को नज़रअंदाज़ ना करें, अन्यथा वह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है।
