फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zodiac Signs That Speak Well: बातों से दीवाना बना देते हैं इन राशि के लोग, हर कोई करना चाहता है दोस्ती

Fri, 07 Aug 2026 10:38 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 07 Aug 2026 10:38 AM IST
सार

Zodiac signs that speak well: ज्योतिषियों के अनुसार, हर राशि के लोगों का स्वभाव अलग होता है। कुछ राशियों के जातकों पर बुध और शुक्र ग्रह की विशेष कृपा मानी जाती है, जिससे उनकी वाणी प्रभावशाली और व्यक्तित्व आकर्षक बन जाता है।

विज्ञापन
Zodiac Signs name who has Intellectual Conversations personality
Zodiac signs that speak well - फोटो : अमर उजाला AI

Zodiac signs that speak well: हर व्यक्ति की अपनी अलग पहचान होती है। कुछ लोग अपनी कला, तो कुछ अपने ज्ञान से जाने जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी होते हैं, जो अपने बोलने के अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। दरअसल, कुछ लोगों की बातें और उनकी वाणी सामने वाले को दोस्ती करने के लिए प्रेरित करती हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसे बुध और शुक्र का प्रभाव माना जाता है। बता दें, बुध वाणी, संवाद और तर्क के कारक माने जाते हैं, जबकि शुक्र आकर्षण और कला-कौशल का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसी मान्यता है कि, जिन जातकों की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, वे मिलनसार और आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। इसके अलावा, इन ग्रहों की राशियों के लोग भी अपने व्यवहार से अच्छी पहचान बना लेते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।


Trigrahi Yog 2026: 17 अगस्त तक रहेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए आने वाला समय रहेगा भाग्यशाली

Zodiac Signs name who has Intellectual Conversations personality
Zodiac signs that speak well - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों की वाणी बेहद मधुर होती है। इस राशि के लोग अक्सर सोच-समझकर बोलते हैं, जो दूसरों को प्रभावित करता है। इसके अलावा, ये अपनी बात बहुत ही सहज तरीके से सामने रखते हैं। यही कारण है कि लोग इनकी बातों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर भी यह गंभीर रहते हैं और इनका शांत स्वभाव लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
Astrology: बातों और व्यवहार से दिल जीत लेते हैं इन 3 राशियों के लोग, होते हैं बेहद समझदार और सौम्य
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी

Zodiac Signs name who has Intellectual Conversations personality
Zodiac signs that speak well - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, इसलिए इस राशि के लोग बेहतरीन संवाद कौशल के लिए जाने जाते हैं। बुध के प्रभाव से ये लोग बुद्धिमान और तर्कपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते हैं, जिस कारण सामने वाला इनसे प्रभावित होकर मित्रता करने की इच्छा रखता है। माना जाता है कि, ये लोग मिलनसार होते हैं, इसलिए घर और बाहर दोनों जगह लोग इन्हें खूब पसंद करते हैं।
Sawan Second Somwar 2026: इन राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, 10 अगस्त को बन रहे हैं ग्रहों के शुभ संयोग
Budh Gochar 2026: 16 अगस्त तक इन तीन राशि के लोग रहें अलर्ट, सेहत और काम को लेकर बढ़ सकती हैं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
Zodiac Signs name who has Intellectual Conversations personality
Zodiac signs that speak well - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक भी बुध ग्रह के प्रभाव में रहते हैं, इसलिए उनकी बातों में स्पष्टता और समझदारी देखने को मिलती हैं। ये बिना किसी को ठेस पहुंचाए अपनी बात कहने में माहिर माने होते हैं। इन लोगों की सादगी अक्सर लोगों के लिए उदाहरण बनती हैं। ऐसे लोग अपने जीवन को लेकर सकारात्मक रहते हैं और लोग इनके विचारों को अपनाते हैं।
 

Surya Ketu Yuti: कई वर्षों बाद सूर्य-केतु की दुर्लभ युति, इन राशियों की चमकेगी किस्मत और शुरू होंगे अच्छे दिन

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed