आज के समय में नौकरी और व्यापार में कौन कामयाब नहीं होना चाहता है, आपके मन में भी करियर में सफलता पाने की चाह अवश्य होगी। वैसे तो नौकरी में तरक्की पाने के उपाय कई हैं। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र के ऐसे दस आजमाएं हुए उपाय बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपने करियर को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। ये उपाय बेहद ही सरल और आसान हैं।
करियर उपाय 2020: तरक्की दिलाते हैं ये पांच उपाय, बहुत आसान हैं जरूर आजमाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. कुंडली के दशम भाव को करें मजबूत
आपकी कुंडली के दशम भाव जो ग्रह बैठा है, सबसे पहले उस ग्रह को मजबूत करें, तथा इस भाव पर किसी शत्रु ग्रह की दृष्टि है तो उसके भी उपाय करें। इसके लिए आप किसी विद्वान ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं या स्वयं ही जानकारी जुटाकर इस ग्रह को मजबूत कर सकते हैं।
2. दशम भाव के स्वामी शनि को बनाएं शक्तिशाली
शनि ग्रह कर्म फलदाता है। यह कर्म भाव यानि कुंडली के दशम भाव का भी अधिपति है। यदि किसी जातक की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर है तो निश्चित ही उसे कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ रही होंगी। ऐसी स्थिति में शनि ग्रह की शांति के उपाय करने चाहिए। इसके निमित्त आप शनिवार व्रत, शनिवार को काले तिल और सरसों के तेल का दान कर सकते हैं।
3. घर पर कराएं नवग्रह शांति के लिए हवन
नवग्रह शांति हवन से सभी ग्रह शुभ हो जाते हैं और फिर जातकों को इसके शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इसके लिए आपको योग्य पंडित से हवन कराना चाहिए। नवग्रह शांति के लिए आप नवग्रह यंत्र को शुभ मुहूर्त में स्थापित कर उसकी आराधना कर सकते हैं।
4. सूर्य देव की करें आराधना
सूर्य ग्रह सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति और लीडरशिप का कारक है। यानि जब आपकी तरक्की होगी तो आपको उच्च पद प्राप्त होगा और यह बिना लीडरशिप क्वालिटी के संभव नहीं है। अतः सूर्य ग्रह की उपासना कर आप करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल का अर्ग्घ दें।