सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शनि गोचर 2022: 30 साल बाद शनिदेव कुंभ राशि में बदलेंगे राशि, इन तीन राशि के लोगों को मिलेगी राहत

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 13 Mar 2022 06:24 AM IST
विज्ञापन
shani rashi parivartan 2022 after 30 years shani in kumbh rashi these three zodiac signs have good impact
shanidev: 29 अप्रैल 2022 को शनि करीब 30 साल के बाद कुंभ राशि में प्रवेश प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ राशि भी शनि की स्वराशि है। - फोटो : अमर उजाला
सभी 9 ग्रह एक नियमित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में परिवर्तन होते रहते हैं। कुछ ग्रह ढाई दिनों में ही अपनी राशि बदल लेते हैं तो कुछ वर्षों एक राशि में रहने के बाद दूसरी राशि में आते हैं। सभी ग्रहों में शनिदेव सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए करीब ढाई वर्ष का समय लगाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनिग्रह को न्यायाधिपति और कर्मफलदाता ग्रह माना जाता है। यह व्यक्तियों के उसके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर ही अच्छा या बुरा फल प्रदान करते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ भाव में होते हैं वे अक्सर शुभ फल ही प्रदान करते हैं जबकि शनि के अशुभ भाव में होने पर व्यक्ति के ऊपर कई तरह की परेशानियां आती हैं।  
Trending Videos
shani rashi parivartan 2022 after 30 years shani in kumbh rashi these three zodiac signs have good impact
shani dev
इस वर्ष शनिदेव करेंगे राशि परिवर्तन
शनिदेव पिछले लगभग ढाई वर्षों से अपनी स्वराशि मकर में विराजमान हैं। अब इसके बाद इस वर्ष शनि का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 29 अप्रैल 2022 को शनि करीब 30 साल के बाद कुंभ राशि में प्रवेश प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ राशि भी शनि की स्वराशि है। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि के जातकों के शनिदोष से छुटकारा मिल जाएगी तो वहीं कुछ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
shani rashi parivartan 2022 after 30 years shani in kumbh rashi these three zodiac signs have good impact
shani dev
शनिदेव मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जैसे ही शनिदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे उसके बाद से मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती के अलग-अलग चरण शुरू हो जाएंगे। कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा, मकर पर तीसरा और मीन राशि पर पहला चरण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर ढैय्या आरंभ हो जाएगी। शनि के राशि परिवर्तन होने से धनु राशि से साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी। जिस कारण से इनके जीवन में परेशानियां कम होंगी।
 
shani rashi parivartan 2022 after 30 years shani in kumbh rashi these three zodiac signs have good impact
Shani Dev - फोटो : अमर उजाला
शनि के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। मेष, तुला, वृष और धनु राशि के जातकों को उनके जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। सभी तरह के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed