Accha Bura Samay Aane ke Sanket: हर व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे और बुरे दोनों समय का अनुभव करता है। इस दौरान अच्छा समय जहां खुशियां, मार्गदर्शन, तरक्की और सफलता प्रदान करता है, वहीं बुरा समय चीजों की अहमियत और परिपक्वता लाता है। ये सभी अनुभव इंसान को मानसिक रूप से मजबूती और भावनाओं को नियंत्रित रखना सिखाते हैं। वहीं कई बार छोटी-छोटी घटनाओं से भी व्यक्ति को कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं, जो बदलावों की ओर इशारा करते हैं। यही नहीं इनके जरिए जीवन में आने वाले अच्छे-बुरे समय का अनुमान भी लगाया जा सकता है। ऐसे में आइए इन संकेतों को विस्तार से जानते हैं।
Bura Samay Aane ke Sanket: अच्छा और बुरा समय आने से पहले मिलते हैं ये बड़े संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Accha Bura Samay Aane ke Sanket: हमारे आसपास की घटनाएं जीवन में आने वाले अच्छे और बुरे समय की ओर इशारा करती हैं। इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए इनके बारे में जानते हैं।
- माना जाता है कि, सुबह उठते ही शंख की आवाज सुनाई देना बेहद शुभ होता है। यह जीवन की नकारात्मकता को दूर और खुशियां आने का संकेत माना जाता है।
- अचानक किसी को झाड़ू लगाते देखना लाभकारी संकेत होता है। इससे धन लाभ और घर की दरिद्रता दूर करने से जुड़ा माना जाता है।
Shani Sade Sati: साल 2026 ही नहीं 27 तक भी बढ़ी रहेंगी इन 3 राशि वालों की परेशानियां
- धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सपने में भगवान के दर्शन होना बेहद शुभ संकेत समझा जाता है। इसे समय के बदलाव, खुशखबरी, ईश्वर की कृपा और मानसिक शांति का संकेत माना जाता है। इन सपनों को हमेशा गुप्त रखना चाहिए अन्यथा समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
February Rashifal 2026: फरवरी में 4 बड़े ग्रहों का गोचर, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना है अलर्ट
- कहते हैं कि, किसी पक्षी का सिर पर बैठ जाना शुभता का संकेत है। यह जीवन में अच्छे समय, सम्मान या सौभाग्य का प्रतीक होता है।
- आमतौर पर सोने की वस्तु पाना शुभ माना जाता है। लेकिन इसका खो जाना बेहद अशुभ संकेत होता है। इसे आर्थिक परेशानी, तनाव, कलह का संकेत माना जाता है।
February Lucky Horoscope 2026: फरवरी में मेष सहित इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, हर क्षेत्र में करेंगे तरक्की
- माना जाता है कि, कांच का सामान बार-बार टूटना तनाव की ओर इशारा करता है। बार-बार ऐसी घटनाएं होना घर में बढ़ती नकारात्मक ऊर्जा और रिश्तों में अनबन पैदा करती हैं।
- घर के पास कुत्ते या बिल्ली का रोना किसी अशुभ समाचार का संकेत माना जाता है। ये आवाजें आगामी समस्याएं और दुख की ओर इशारा करती हैं।
Chandra Grahan On Holi 2026: इस साल होली पर 20 मिनट का चंद्र ग्रहण, जानें क्या रहेगा सूतक काल का समय

कमेंट
कमेंट X