सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Swapna Shastra: सुबह-सुबह आए ऐसे सपने तो किसी को न बताएं, जीवन में हो सकते हैं सकारात्मक बदलाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 19 Dec 2025 12:52 PM IST
सार

Swapna Shastra: ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपनों को बहुत प्रभावशाली माना जाता है। मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में आए सपने जल्द फल देते हैं और भविष्य में होने वाली शुभ घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
swapna shastra do not tell anyone about the dreams you see in the early morning
किसी को न बताएं ऐसे सपने - फोटो : Amar Ujala

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपना किसी न किसी संकेत को दर्शाता है। विशेष रूप से सूर्योदय से पहले यानी ब्रह्म मुहूर्त अत्यंत पवित्र माना जाता है, जो सुबह लगभग 3:30 से 5:30 बजे तक का समय होता है। इस दौरान देखे गए सपनों को बहुत प्रभावशाली समझा जाता है। मान्यता है कि ब्रह्म मुहूर्त में आए सपने जल्द फल देते हैं और भविष्य में होने वाली शुभ घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। आइए जानते हैं कि इस समय कौन-से सपने भाग्य में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।



New Year 2026 Upay: नए साल पर चुपचाप करें ये खास उपाय, पूरे साल नहीं होगी धन की कमी
Mulank 7 Love Life: इमोशनली मेच्योर और गुड लिसनर होते हैं मूलांक 7 के लोग, पर प्यार में आती हैं ये चुनौतियां

Trending Videos
swapna shastra do not tell anyone about the dreams you see in the early morning
सपने में भगवान, मंदिर या पवित्र प्रतिमा दिखना - फोटो : freepik

सपने में भगवान, मंदिर या पवित्र प्रतिमा दिखना
यदि ब्रह्म मुहूर्त में सपने के दौरान आपको भगवान के दर्शन होते हैं, मंदिर दिखाई दे या किसी देवी-देवता की मूर्ति नजर आए, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना जीवन में उन्नति, कार्यक्षेत्र में सफलता और भगवान की कृपा का प्रतीक होता है। इससे मानसिक शांति बढ़ती है और रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं। इसी तरह सपने में साफ बहता हुआ पानी, नदी या समुद्र दिखना आर्थिक स्थिति के मजबूत होने का संकेत देता है। यह धन लाभ, आर्थिक अड़चनों के दूर होने और जीवन में नई ऊर्जा का का सूचक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
swapna shastra do not tell anyone about the dreams you see in the early morning
ब्रह्म मुहूर्त में सफेद पशु या हरियाली दिखना - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्म मुहूर्त में सफेद पशु या हरियाली दिखना
अगर इस शुभ समय में सपने में सफेद हाथी, सफेद गाय या सफेद घोड़ा दिखाई दे, तो यह सौभाग्य में वृद्धि का संकेत माना जाता है। ऐसे सपनों से समाज में मान-सम्मान बढ़ने और नौकरी या व्यवसाय में ऊंचा स्थान मिलने के योग बनते हैं। सपने में गाय का दिखना माता लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक माना जाता है। वहीं हरे-भरे पेड़, फल-फूल से लदे पौधे या खेत दिखना समृद्धि, सफलता और संतान सुख से जुड़ा शुभ संकेत हो सकता है। यह दर्शाता है कि आपकी मेहनत अब रंग लाने वाली है।

swapna shastra do not tell anyone about the dreams you see in the early morning
जलता दीपक, यज्ञ या सुंदर दृश्य - फोटो : adobe stock

जलता दीपक, यज्ञ या सुंदर दृश्य
सपने में जलता हुआ दीपक या यज्ञ की अग्नि दिखाई देना ज्ञान, आत्मिक उन्नति और जीवन में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। इससे यह संकेत मिलता है कि आपकी परेशानियों का अंत होने वाला है और जीवन में नई दिशा मिलेगी। यदि सपने में खिला हुआ कमल, हरा-भरा बगीचा या मनमोहक दृश्य दिखाई दें, तो यह मनोकामनाओं की पूर्ति, सुख-शांति और आंतरिक संतोष का संकेत देता है। ऐसे सपने व्यक्ति की आध्यात्मिक शक्ति को भी दर्शाते हैं।

विज्ञापन
swapna shastra do not tell anyone about the dreams you see in the early morning
शुभ सपनों के बाद क्या करें? - फोटो : Adobe stock

शुभ सपनों के बाद क्या करें?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, शुभ सपना देखने के बाद मन में सकारात्मक विचार बनाए रखना चाहिए, ताकि उसका फल शीघ्र प्राप्त हो सके। ऐसे सपनों को हर किसी से साझा नहीं करना चाहिए, विशेषकर ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए शुभ स्वप्नों को गुप्त रखने से उनकी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।




 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed