Grah Nakshtra: होने वाला है कई ग्रहों में फेरबदल, जानिए ग्रहों पर प्रभाव और नक्षत्रों का योगदान
ज्योतिषाचार्य के अनुसार 10 जुलाई से लेकर 17 जुलाई 2022 के बीच ग्रहों में काफी बदलाव आने वाले हैं। इससे पहले भी ग्रहों की ऐसी चाल देखी गई थी। इसमें सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है, बुध अस्त होकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब 13 जुलाई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 16 जुलाई को बुध और सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे।
ग्रहों की स्थिति का राशि पर प्रभाव
इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने के कारण इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। मेष, मिथुन, सिंह, मकर व कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह खास रहने वाला वहीं कर्क, कन्या, तुला व वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। वृषभ, धनु व मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है।
दक्ष प्रजापति की पुत्रियां हैं नक्षत्र
भारतीय वैदिक ज्योतिष की गणनाओं में महत्वपूर्ण माने जाने वाले 27 नक्षत्रों का जिक्र मिलता है । पुराणों में इन्हें दक्ष प्रजापति की पुत्रियां के रूप में वर्णित किया गया है। मान्यता है कि इनका विवाह सोम देव अर्थात चंद्र देव के साथ हुआ था। परंतु चंद्रदेव को सभी रानियों में सबसे प्रिय रोहिणी थी, जिसकी वजह से उन्हें श्राप का सामना भी करना पड़ा था।
ये हैं 27 नक्षत्र
सारे नक्षत्रों का नामकरण इस प्रकार किया गया है: अश्विनी, भरणी, कृतिका, रोहिणी, मृगशिरा, आद्रा, पुनर्वसु, पुष्य, अश्लेषा, मघा, पूर्वाफाल्गुनी, उत्तराफाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढा, उत्तराषाढा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती।

कमेंट
कमेंट X