Valentine Day Special Rashifal: फरवरी माह की 14 तारीख को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। हालांकि वेलेंटाइन दी 7 फरवरी से आरंभ हो चुका है। वैलेंटाइन डे सिर्फ अविवाहितों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि विवाहित भी इस दिन को उतने ही उत्साह के साथ मनाते हैं। सबका अपना तरीका हो तो वैलेंटाइन डे को मानाने का। कोई अपने प्रियजन को फूल देकर या कोई उपहार देकर अपने प्रेम का इजहार कर सकता है। आजकल यह दिन आपके जीवन साथी को खोजने का एक तरीका भी बन गया है, क्यों इस त्यौहार पर कुछ जोड़े हैं जो अपने जीवन साथी से अपने मन की बात कहने के लिए पूरे साल इस त्यौहार का इंतज़ार करते हैं। जैसे हर दिन का एक खास महत्व होता है ठीक उसी प्रकार अपने प्यार का एहसास अपने साथी तक पहुंचाने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा माना गया है। वैलेंटाइन डे एक सच्चे संत की प्यार की कहानी पर आधारित प्रेम दिवस है। यह दिन प्यार करने वालो की लिए समर्पित है, जो अपने दिल के जज्बातों का इजहार करते है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो भी जातक अपनी राशि अनुसार अपने प्रियजन को उपहार देंगे वे अपने प्रियजन को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस राशि के जातक को अपने पार्टनर को क्या उपहार देना चाहिए, जिससे वो एक दूसरे के और करीब आ जाएं।
Valentine Day Special Rashifal: वैलेंटाइन डे के अनुसार जानिए अपना लव राशिफल, कैसे कर सकते हैं अपने पार्टनर को इम्प्रेस
मेष राशि- इस वेलेंटाइन डे पर आपकी लाइफ में कोई प्यारा इंसान आ सकता है। लव प्रपोजल देने के लिए राशि अनुसार आपके लिए 12 से 14 फरवरी का समय शुभ है। लव मैरिज करने वाले लोगों को घर वालों की मदद मिल सकती है। लव लाइफ के लिए ये महीना शुभ है। दाम्पत्य जीवन के लिए भी ये महीना अच्छा रहेगा। पति-पत्नी में प्रेम रहेगा। संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मेष राशि के जातकों के लिए सिंह और मीन राशि के जोड़े सफल प्रेमी बन जाते हैं। इन्हें आप किसी रोमांचक जगह पर घुमाने ले जा सकते हैं या फिर कोई गैजेट, स्टाइलिश कपड़े या घड़ी आदि दे सकते हैं। इस राशि के लोग अपने पार्टनर को लाल रंग का गिफ्ट दें तो दोनों में गहरा प्यार बना रहेगा।
वृष राशि- इस वैलेंटाइन डे पर आपकी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस महीने पार्टनर से झगड़े और अनबन हो सकती है। इस महीने आप किसी प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो इनडायरेक्ट प्रपोज करें। सीधे-सीधे प्यार का इजहार करना आपके लिए ठीक नहीं है। नए रिश्ते शुरू करने के लिहाज से भी ये महीना ठीक नहीं है। किसी तीसरे इंसान की वजह से आपकी लव लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है। पार्टनर की सेहत को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के प्रेमी-प्रेमिका परस्पर प्यार तो बहुत करते हैं लेकिन उसका इजहार मुंह से कम ही कर पाते हैं इसलिए कभी-कभी साथी उनके मन की भावना समझ नहीं पाता और तरह-तरह की शंकाओं से घिर जाता है। वृषभ राशि के जातकों की मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों से सहज ही प्रेम हो जाता है। वृषभ राशि के जातक क्रीम रंग का उपहार दें सकते हैं। आप अपने पार्टनर को महंगी ज्वेलरी, ब्रांडेड कपड़े या कोई गैजेट ले सकते हैं।
मिथुन राशि- इस वैलेंटाइन पर लव लाइफ के मामले में आप भाग्यशाली हो सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोग रिलेशनशिप में पड़ सकते हैं। आपके लिए रोमांस और आनंद वाला समय है। दाम्पत्य जीवन में नई शुरुआत भी होने की संभावना है। पति-पत्नी के विवाद खत्म हो सकते हैं। कोई गलतफहमी भी दूर होने की संभावना है। साथ काम करने वाले किसी विशेष इंसान से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। इस राशि का स्वामी बुध होता है। इनका प्रेम संबंध चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि को छोड़कर किसी भी राशि वालों से बड़ी आसानी से हो जाता है। मिथुन राशि के जातक अपने पार्टनर को पीले रंग का गिफ्ट दे सकते हैं। इनमें शर्ट, घड़ी या कोई ज्वेलरी दी जा सकती है।
कर्क राशि- इस वैलेंटाइन डे पर आपके प्रेम जीवन में समस्याएं हो सकती है। लव पार्टनर से गलतफहमी दूर हो सकती है। दाम्पत्य जीवन के लिए भी समय अच्छा है। इस महीने कर्क राशि वाले लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं। कर्क राशि के जातक अपने पार्टनर को सिल्वर रंग का उपहार दे सकते हैं। कर्क राशि के जातकों को अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक डेट प्लान करनी चाहिए। इस राशि के प्रेमी युगलों पर प्रेम के प्रतीक चंद्रमा का पूरा प्रभाव रहता है। उपहार स्वरूप आप डिनर डेट प्लान कर सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X