हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। मान्यता है पूजा करने से परिवार में सुख और शांति आती है। भगवान की पूजा में कई चीजों का प्रयोग किया जाता है जिसे बहुत ही पवित्र माना गया है। इन पवित्र चीजों में तुलती के पौधे का विशेष महत्व होता है। पूजा, धार्मिक अनुष्ठान, व्रत और त्योहार में तुलसी के पत्तों का प्रयोग अवश्य करते हैं। हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही शुभ पौधा माना गया है। तुलसी के पौधे का न केवल धार्मिक महत्व है बल्कि यह एक चमत्कारिक औषधीय पौधा भी है। इसका स्पर्श व इससे होकर आने वाली हवा बहुत लाभकारी है। घर के आंगन में या छत पर तुलसी को रोज सुबह-शाम जल चढ़ाएं। शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है एवं सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का महत्व...
हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का महत्व और घर पर इस पौधे से कैसे आती है सुख-समृद्धि
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X