हिंदू ग्रंथों में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और पवित्र पौधा माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान नारायण की प्रिय तुलसी को देवी लक्ष्मी का ही रूप माना गया है इसलिए इसे घर में लगाना बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है जहां पर तुलसी का पौधा होता है और उसकी पूजा-सेवा की जाती है,उस घर में लक्ष्मीजी की सदैव कृपा बनी रहती है। शास्त्रों में माना गया है की रविवार,एकादशी और सूर्य और चंद्र ग्रहण के समय तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए,इसके साथ ही इस दिन तुलसी के पत्तों को भी नहीं तोड़ना चाहिए। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि जीवन में तुलसी पूजन से कई तरह के सकारात्मक बदलाव आते हैं,जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व....
{"_id":"621f56b638800e15171d4249","slug":"religious-importance-of-tulsi-plant-know-according-to-vastu-the-right-place-and-right-direction-to-plant-tulsi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vastu Tips: जानिए तुलसी के पौधे का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व, भूलकर भी न करें तुलसी के पत्तों का इस तरह इस्तेमाल","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Vastu Tips: जानिए तुलसी के पौधे का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व, भूलकर भी न करें तुलसी के पत्तों का इस तरह इस्तेमाल
Thu, 03 Mar 2022 06:59 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 03 Mar 2022 06:59 AM IST
विज्ञापन
तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसी
- फोटो : Social media
तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व
- भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की कोई भी पूजा तुलसी दल के बिना पूरी नहीं मानी जाती है। वहीं हनुमान जी को भी भोग में तुलसी दल बहुत ही प्रिय होती है। पद्मपुराण के अनुसार कलियुग में तुलसी का पूजन,कीर्तन,ध्यान,रोपण और धारण करने से वह समस्त पाप को जलाती है और स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदान करती है।
- यदि मंजरी युक्त तुलसी पत्रों के द्वारा भगवान श्री विष्णु की पूजा की जाए तो अनंत पुण्यफलों की प्राप्ति होती है। जहां पर तुलसी लगी हुई होती है वहीं भगवान श्री कृष्ण की समीपता है तथा वहीं ब्रह्मा और लक्ष्मीजी भी सम्पूर्ण देवताओं के साथ विराजमान होते हैं।
- तुलसीजी के निकट जो स्रोत्र-मंत्र आदि का जप किया जाता है,वह सब अनंत गुना फल देने वाला होता है। पूजा में कभी भी तुलसी के पत्ते और गंगाजल को बासी नहीं माना जाता। ये दोनों चीजें किसी भी परिस्थिति में बासी और अपवित्र नहीं मानी जाती।
tulsi
वास्तु शास्त्र में महत्व
- वास्तु के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर,उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाना घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाला होता है।
- तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए,इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। तुलसी को घर में लगाने से कई सारे फायदे होते हैं,माना जाता है कि इससे पारिवारिक कलह कम होती है।
- धन लाभ के लिए सुबह उठकर तुलसी के ग्यारह पत्ते तोड़ लें। इन पत्तों को तोड़ने से पहले तुलसी मां से हाथ जोड़कर क्षमा मांग लें और इसके बाद ही इन्हें तोड़ें। इन पत्तों को घर के उस बर्तन में डाल दें जहां आप आटा रखते हैं। इस आटे का प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आपको घर में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tulsi
- नौकरी और कारोबार में तरक्की के लिए गुरुवार को तुलसी का पौधा पीले कपड़े में बांधकर,ऑफिस या दुकान में रखें। ऐसा करने से कारोबार बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन भी हो जाएगा।
- वास्तु के अनुसार जिन घरों में तुलसी का पौधा लगा हुआ होता है वहां पर वास्तु संबंधी दोष नहीं होता है।
- तुलसी का पौधा आने वाली विपत्ति के बारे में भी जानकारी देता है। घर में हरी-भरी तुलसी सुख, समृद्धि और सौभाग्य का सूचक है साथ ही ये परिवार की आर्थिक स्थिति के लिए भी शुभ माना जाता है वहीं तुलसी का अकारण ही सूख जाना भविष्य में आने वाली किसी परेशानी की ओर संकेत करती है।