फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें ये सामान, कुबेर की रहेगी विशेष कृपा

Wed, 23 Feb 2022 10:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 23 Feb 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
Vastu Tips Keep These Things in This Specific Direction of the House With Grace Of Kuber Money Will Increase Day by Day
वास्तु टिप्स: वास्तु केअनुसार घर का इंटीरियर दिशा के अनुसार होना चाहिए। - फोटो : amar ujala
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा का अपना महत्व है। घर में रखी कोई भी वस्तु तभी शुभ फल देती है जब उसे सही दिशा या सही जगह पर रखा जाए। वास्तु के अनुसार घर का इंटीरियर दिशा के अनुसार होना चाहिए। जानकारों का मानना है कि उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर देवता हैं। इसलिए इस दिशा में कुछ विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा दोषों से मुक्त होनी चाहिए। ऐसा होने पर घर धन-धान्य से भरा रहता है। वहीं इसके विपरीत यदि घर वास्तु के अनुसार नहीं बना हो मतलब घर की हर चीज की दिशा वास्तु के अनुसार नहीं हो तो घर में बेवजह क्लेश होता है और दरिद्रता  छा जाती है, जिससे मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जातीं हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिशा में क्या रखना चाहिए, ताकि धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा बनी रहे। 


 
Vastu Tips Keep These Things in This Specific Direction of the House With Grace Of Kuber Money Will Increase Day by Day
वास्तु टिप्स: उत्तर दिशा में घर की तिजोरी रखने से घर में कभी पैसे की कमी नहीं होगी। - फोटो : istock

घर की तिजोरी 
धन और समृद्धि के देवता कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी हैं। इसलिए उत्तर दिशा में घर की तिजोरी रखने से घर में कभी पैसे की कमी नहीं होगी और घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी। 

Vastu Tips Keep These Things in This Specific Direction of the House With Grace Of Kuber Money Will Increase Day by Day
वास्तु टिप्स:घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरमिड लगाना चाहिए। - फोटो : istock

नीले रंग का पिरामिड
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरमिड लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा। यदि हो सके तो घर की उत्तर दिशा की दीवारों को नीले रंग से पेंट करवा दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips Keep These Things in This Specific Direction of the House With Grace Of Kuber Money Will Increase Day by Day
वास्तु टिप्स: घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। - फोटो : amar ujala

भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति
हर घर में मंदिर और भगवान की प्रतिमा देखने को मिलेगी लेकिन इसकी सही दिशा भी जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। इसके अलावा इस स्थान की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसा करने से घर में रुपए-पैसों की तंगी नहीं रहेगी। 

विज्ञापन
Vastu Tips Keep These Things in This Specific Direction of the House With Grace Of Kuber Money Will Increase Day by Day
वास्तु टिप्स: घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा या आंवले का पेड़ लगाने से लाभ होता है। - फोटो : istock

तुलसी या आंवले का पौधा 
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में आर्थिक संपन्नता बनाए रखने के लिए घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा या आंवले का पेड़ लगाने से लाभ होता है। साथ ही उत्तर दिशा में पानी की व्यवस्था रखने से घर में धन का प्रवाह होता रहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed