फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips for Living Room: अपने लिविंग रूम से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए जरूर अपनाएं ये वास्तु उपाय

Sun, 06 Feb 2022 01:15 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips Follow these Vastu remedies to remove negative energy from your living room
Vastu tips: यदि आपने लिविंग रूम के वास्तु पर विशेष ध्यान दिया तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहेगा।

Vastu Tips for Living Room: घर या फ्लैट का निर्माण करते समय वास्तु का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर बनाते समय आप वास्तु का ध्यान रखेंगे तो आपके जीवन में आने वाली समस्याएं आपसे दूर रहेंगी। वास्तुविदों का मानना है यदि घर पहले ही बन चुका है और आप उसमें कुछ तोड़फोड़ नहीं कर सकते तो घर में वास्तु से संबंधित उपाय किए जा सकते हैं। वास्तु के अनुसार घर बनाते समय लोग पूरे घर में वास्तु विचार करते हैं विशेष रूप से बेडरूम और पूजाघर में। लेकिन लिविंग रूम को लोग अनदेखा कर देते हैं। लेकिन यदि आपने लिविंग रूम के वास्तु पर विशेष ध्यान दिया तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहेगा। इसलिए लिविंग रूम के वास्तु पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं वास्तु के उन उपायों के बारे में जिनसे लिविंग रूम की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

Vastu Tips Follow these Vastu remedies to remove negative energy from your living room
Vastu Tips: लिविंग एरिया यानि ड्रॉइंग रूम थोड़ा खुला होना चाहिए। - फोटो : यू

लिविंग रूम में हो ज्यादा खिड़कियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार से प्रवेश करते ही बैठक यानि लिविंग एरिया आता है। इसलिए लिविंग एरिया यानि ड्रॉइंग रूम थोड़ा खुला होना चाहिए। उसमें खिड़कियां अधिक होनी चाहिए जिससे पर्याप्त रोशनी आए। साथ ही रोशनी और वायु के अच्छे प्रवाह के कारण लिविंग रूम में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

Vastu Tips Follow these Vastu remedies to remove negative energy from your living room
Vastu Tips: लिविंग रूम को घर के बाकी कमरों से बड़ा होना चाहिए। - फोटो : north drawing room

लिविंग एरिया बड़ा हो 
आमतौर पर घर में सभी कमरे एक जैसे बना दिए जाते हैं और उसमें से ही किसी एक कमरे को बैठक चुन लिया जाता है लेकिन लिविंग रूम को घर के बाकी कमरों से बड़ा होना चाहिए। लिविंग रूम या ड्रॉइंग रूम जितना बड़ा होगा उसमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार उतना ही अधिक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips Follow these Vastu remedies to remove negative energy from your living room
Vaastu Tips: इस रूम में कोई भी ऐसी तस्वीर न लगाएं जो उदास प्रकृति की हो - फोटो : istock

लिविंग रूम में न लगाएं ऐसी तस्वीरें
घर का सबसे खास एरिया होता है लिविंग रूम और इसलिए घर में सभी लोग इस रूम को खास तरीके से सजाते भी हैं लेकिन एक बात का ध्यान रखें इस रूम में कोई भी ऐसी तस्वीर न लगाएं जो उदास प्रकृति की हो या कोई लड़ाई-झगड़े वाली तस्वीर हो। ऐसी तस्वीर घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करती है। इसकी जगह खूबसूरत पेंटिंग और कलाकृतियों से लिविंग रूम को सजा सकती हैं।

विज्ञापन
Vastu Tips Follow these Vastu remedies to remove negative energy from your living room
Vastu tips: यदि आप लिविंग रूम में टीवी लगाना चाहते हैं तो दक्षिण दिशा की दीवार इसके लिए उपयुक्त रहेगी। - फोटो : social media

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की दिशा
ड्रॉइंग रूम में टीवी या अन्य इलेक्ट्रानिक्स उपकरण रखे जाते हैं लेकिन इसकी दिशा का ध्यान देना बेहद आवश्यक है। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद लिविंग रूम के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखे जाने चाहिए। समान रखने के लिए आप इस दिशा में रैक भी बनवा सकते हैं। यदि आप लिविंग रूम में टीवी लगाना चाहते हैं तो दक्षिण दिशा की दीवार इसके लिए उपयुक्त रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed