Vastu Tips for Dhwaja Hoisting: विवाह पंचमी के अवसर पर आज 25 नवंबर को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया जाएगा। मंदिर के शिखर पर फहराया गया ध्वज न केवल उसकी पूर्णता और महिमा को दर्शाता है, बल्कि इसमें गहरी आध्यात्मिकता, संस्कृति और पारंपरिक चेतना का प्रतीक भी होता है। यह झंडा उस मंदिर की पवित्रता और धार्मिक महत्व की उद्घोषणा करता है, जो भक्तों के लिए श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बनता है।
{"_id":"6925462396740c296306a395","slug":"vastu-tips-for-dhwaja-hoisting-on-house-roof-bring-positive-energy-wealth-happiness-disprj-2025-11-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhwaja Hoisting Rules At Home: घर की छत पर ध्वजा लगाने से घर में आती है सुख समृद्धि, यहां जानें वास्तु टिप्स","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
Dhwaja Hoisting Rules At Home: घर की छत पर ध्वजा लगाने से घर में आती है सुख समृद्धि, यहां जानें वास्तु टिप्स
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:48 AM IST
सार
Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी के अवसर पर जानें घर की छत पर ध्वजा लगाने के वास्तु टिप्स। सही रंग, दिशा और चिन्ह के साथ फहराए गए ध्वजा से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और शांति।
विज्ञापन
dhwaja vastu tips
- फोटो : amar ujala
Trending Videos
घर में ध्वजा लगाने के लाभ
- फोटो : अमर उजाला।
घर में ध्वजा लगाने के लाभ
- शास्त्रों के अनुसार जिस घर की छत पर धार्मिक ध्वजा फहराई जाती है, वहां परिवार के सदस्य जीवन में तरक्की और सफलता प्राप्त करते हैं।
- घर में ध्वजा लगाने से सम्मान, प्रतिष्ठा और कीर्ति बढ़ती है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह अशुभ ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है।
- माना जाता है कि ध्वजा लगाने से घर के सदस्यों को शारीरिक और मानसिक रोगों से राहत मिलती है।
- घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है, जिससे शांति और सुख समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में कैसा ध्वज लगाएं?
घर में कैसा ध्वज लगाएं?
- घर की छत पर केसरिया, पीला या लाल रंग की त्रिकोणीय ध्वज लगाना शुभ माना जाता है।
- ध्वजा पर ‘ॐ’ या ‘स्वस्तिक’ का चिन्ह होना चाहिए। कुछ लोग हनुमान जी के चिन्ह वाली पताका भी फहराते हैं, इसे भी बहुत शुभ माना जाता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार ध्वजा को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। यह दिशा घर में स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक मानी जाती है।
- ध्वजा हमेशा ऊंची और साफ होनी चाहिए। फटी या पुरानी ध्वजा कभी भी नहीं लगानी चाहिए।
झंडा लगाने के शुभ दिन
झंडा लगाने के शुभ दिन
- हनुमान जी का ध्वज लगाने के लिए मंगलवार को सबसे शुभ माना जाता है।
- नवरात्रि, हिंदू नववर्ष, हनुमान जयंती जैसे शुभ दिनों पर घर की छत पर ध्वज लगाना बहुत लाभकारी होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X