Fitkari Vastu Tips In Hindi: कई वर्षो से हमारे घर में फिटकरी का इस्तेमाल होता आ रहा है। फिटकरी में कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इसका उपयोग केवल घावों और घरेलू नुस्खों तक सीमित नहीं है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फिटकरी कई समस्याओं को दूर करने में भी सहायक मानी जाती है। फिटकरी के इस्तेमाल से आपको नकरात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलने के साथ कई तरह के लाभ भी मिलते हैं। आइए जानते हैं कि घर और जीवन में शांति बनाए रखने के लिए फिटकरी के उपाय कैसे अपनाए जा सकते हैं।
Vastu Tips For Fitkari: फिटकरी के ये आसान उपाय बदल सकते हैं किस्मत, जानें वास्तु के सही नियम
Fitkari Vastu Upay: फिटकरी का इस्तेमाल घर से नकारात्मक ऊर्जा, वास्तु दोष, बुरी नजर से बचाने के लिए होता है। वास्तु के अनुसार यदि आप घर में सकारात्मकता बनाए रखना चाहते हैं, तो फिटकरी से जुड़े कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खुल जाएंगे।
1. फिटकरी में वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की विशेष क्षमता होती है। अगर आप रोजाना पानी में थोड़ा-सा फिटकरी मिलाकर घर में पोछा लगाते हैं, तो इससे क्लेश, तनाव और नकारात्मकता दूर होती है। घर में सुख-शांति बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
2. अगर आपके व्यापार में अचानक गिरावट आ गई है या दुकान पर ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, तो एक काले कपड़े में फिटकरी को बांधकर अपने व्यापार स्थल के मुख्य दरवाजे पर टांग दें। वास्तु के अनुसार, इससे व्यापार में फिर से बरकत आने लगती है और बुरी नजर का असर कम हो जाता है।
Vastu Tips: बाथरूम में शीशे का होना शुभ या अशुभ, वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान
Vastu Tips For Turtle: घर में कछुआ रखने से होगा धन का आगमन, जानें वास्तु के सही नियम
3. यदि बच्चों को रात में डरावने सपने आते हैं या वे डरकर उठ जाते हैं, तो मंगलवार या शनिवार की रात सोते समय उनके सिरहाने 50 ग्राम फिटकरी रख दें। इससे बच्चों की नींद में सुधार होगा और डर की भावना दूर होगी।
4. पति-पत्नी के बीच बार-बार झगड़े हो रहे हैं या रिश्तों में तनाव बढ़ गया है, तो एक काले कपड़े में फिटकरी बांधकर उसे बिस्तर के नीचे रखें। ऐसा करने से आपसी रिश्तों में सुधार आने लगता है और मानसिक तनाव कम होता है।
5. अगर आप लंबे समय से कर्ज में डूबे हुए हैं तो बुधवार को एक फिटकरी के टुकड़े पर सिंदूर लगाकर उसे पान के पत्ते में लपेटें और कलावे से बांध दें। फिर इसे शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे पत्थर से दबा दें। इस उपाय को करने से कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X