हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का एक विशेष महत्व है। इसके मुताबिक हमारे आस पास की चीजें व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक और नकारात्मक ढंग से प्रभावित करती हैं। अमूमन हम सभी लोग अपने पर्स में पैसों के अलावा भी कई तरह की चीजों को रखते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों का उल्लेख किया गया है जिन्हें भूल कर भी हमें पर्स में नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को पर्स में रखना काफी अशुभ माना गया है। इनको पर्स में रखने से कई नकारात्मक चीजें इंसान के साथ घटित होती हैं। इसके अलावा कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना भी व्यक्ति को करना पड़ता है और जीवन में कई बाधाएं भी आ सकती हैं। ऐसे में इन वस्तुओं को पर्स में कभी भी नहीं रखना चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि वह कौन कौन सी चीजें हैं? जिन्हें पर्स के भीतर भूल कर भी नहीं रखना चाहिए।
Vastu Tips: अगर रखते हैं पर्स में ये 4 चीजें, तो आज ही निकाल दीजिए वरना उठानी पड़ सकती हैं बड़ी दिक्कतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान की फोटो
पर्स के भीतर भगवान की फोटो को भूल कर भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान की फोटो को पर्स में रखने से व्यक्ति के ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ता है। इससे उसको जीवन में कई बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
मृत रिश्तेदारों या परिजनों की तस्वीरें
पर्स में कभी भी अपने मृत परिजनों की तस्वीरों को मत रखिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि पर्स मां लक्ष्मी का स्थान है। ऐसे में पर्स के भीतर मृत परिजनों की तस्वीरों को रखना एक वास्तुदोष है। इससे आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
चाबी
पर्स के भीतर कभी भी चाबी को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। चाबी को पर्स में रखने से कई तरह की नकारात्मकता जीवन में आती हैं। इससे आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
पुराने बिल
कई बार हम खरीदारी करने के बाद उस सामान के बिल को अपने पर्स में रख लेते हैं। वो बिल लंबे समय तक हमारे पर्स के भीतर ही रहता है। वास्तु शास्त्र में इसको अशुभ माना गया है। इससे कई तरह की आर्थिक दिक्कतें हमारे जीवन में आ सकती हैं।