फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धन प्राप्ति के उपाय: घर में कभी नहीं होगी पैसे की किल्लत, लक्ष्मीजी की रहेगी कृपा  

Sun, 03 Oct 2021 10:21 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 03 Oct 2021 10:21 AM IST
सार

  • उत्तर दिशा में हल्दी का स्वास्तिक चिन्ह बनाने से आपको अपने कार्य में सफलता मिलती है।
  • धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है
  • कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।

विज्ञापन
vastu tips for money dhan ke upay do these ramedies at home for money
Goddess Laxmi

आप धन कमाने के लिए खूब मेहनत करते हैं,परंतु कई बार ऐसा होता है कि काफी कोशिशों के बाद भी आप पैसा बचा नहीं पाते हैं। यदि आप भी धन संबंधी समस्याओं को लेकर चिंतित रहते हैं तो इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तुदोष हो सकता है। इस दोष के निवारण और धन एवं समृद्धि के लिए वास्तुशास्त्र में कुछ आसान उपाय ऐसे बताए गए हैं जिससे धन एवं सुख में बाधक नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दूर जाता है और धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।



स्वास्तिक
यदि आपको अपने कारोबार में घाटा हो रहा है, तो इसके लिए आपको अपने कार्यस्थल के ईशान कोण में लगातार 7 गुरुवार को वहां पर सूखी हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से व्यापार में फायदा होगा। इसी प्रकार उत्तर दिशा में हल्दी का स्वास्तिक चिन्ह बनाने से आपको अपने कार्य में सफलता मिलती है। स्वास्तिक वास्तुदोष निवारण के लिए एक अच्छा उपाय है क्योंकि इसकी चारों भुजाएं चारों दिशाओं की प्रतीक होती हैं और इसीलिए इस चिन्ह को बना कर चारों दिशाओं को एक समान शुद्ध किया जा सकता है। यदि आपके घर में मुख्यद्वार के आस-पास किसी प्रकार का कोई वास्तुदोष है तो यहां की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए आपको 9 इंच लंबा और चौड़ा सिंदूर से दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। इसकी जगह आप अष्टधातु या तांबे का स्वास्तिक भी यहाँ लगा सकते हैं।

vastu tips for money dhan ke upay do these ramedies at home for money
ganesh - फोटो : Istock

गणेशजी
गणेशजी यूं तो हर रूप में मंगलकारी हैं। लेकिन धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। गणेश जी की ऐसी प्रतिमा को इस प्रकार रखना चाहिए कि घर के सभी सदस्यों की दृष्टि इन पर बार-बार पड़े। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं,पर इनका मुख दक्षिण दिशा की ओर नहीं हो।

vastu tips for money dhan ke upay do these ramedies at home for money
laxmi - फोटो : Social Media
कुबेर और लक्ष्मीजी
देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति आपके घर में जरूर होगी लेकिन धन में वृद्धि के लिए लक्ष्मी के साथ घर में कुबेर की मूर्ति या तस्वीर रखना आवश्यक माना गया है। मां लक्ष्मी धन और सौभाग्य देती हैं, वहीं आय के नए अवसर देवता कुबेर प्रदान करते हैं। इसलिए धन प्राप्ति के लिए दोनों एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं। कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for money dhan ke upay do these ramedies at home for money
coconut - फोटो : social media
नारियल
हिन्दू धर्म में नारियल को श्रीफल कहा गया है। श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इनमें एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में एकाक्षी नारियल की नियमित पूजा होती है वहां नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती,माँ लक्ष्मी की कृपा के साथ, घर में खुशहाली बनी रहती है।
विज्ञापन
vastu tips for money dhan ke upay do these ramedies at home for money
शंख (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

शंख
वास्तु विज्ञान के अनुसार शंख में घर का वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत क्षमता है। जहां नियमित रूप से शंख का घोष होता वहां के आस-पास की हवा भी शुद्ध और सकारात्मक हो जाती है। शास्त्रों में कहा गया है जिन घरों में देवी लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणवर्ती शंख होता है वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है। शंख में चावल भरकर लाल कपड़े में लपेटकर या इसमें शुद्ध जल भरकर पूजा स्थान में रखना चाहिए और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed