फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu tips: घर में मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो समृद्धि की बजाए आएगी दरिद्रता

Fri, 01 Oct 2021 10:53 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 01 Oct 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
money plant planting rules vastu tips to attract wealth in home
money plant

मनी प्लांट के बारे में तो सभी जानते हैं। अक्सर लोग अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। यह एक बेल के रुप में होता है। वास्तु में भी मनी प्लांट को धन दायक पौधा कहा गया है। इसे घर में लगाने से धन-संपदा में वृद्धि होती है। घर में रुपए-पैसों का आगमन सुचारु रुप से बना रहता है। कहते हैं कि मनी प्लांट जितनी हरी-भरी होती है घर में उतनी ही धन वृद्धि होती है। वास्तु में जिस तरह हर चीज के बारे में नियम बताए गए हैं उसी तरह मनी प्लांट लगाने के लिए भी नियम बताए गए हैं। यदि आप इन बातों को ध्यान में नहीं रखते हैं तो धन वृद्धि की बजाए आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके घर में धन की किल्लत हो सकती है इसलिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं कि मनी प्लांट लगाते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

money plant planting rules vastu tips to attract wealth in home
money plant

मनी प्लांट लगाने की सही जगह
मनी प्लांट इसके नाम से ही पता चलता है, इसको धन से जोड़कर देखा जाता है। लोग अक्सर अपने घरों के बाहर भी मनी प्लांट लगाते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि धन समृद्धि चाहते हैं तो मनीप्लांट के पौधे को हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए। कभी भी घर के बाहर मनी प्लांट नहीं लगानी चाहिए।

money plant planting rules vastu tips to attract wealth in home
money plant

मनी प्लांट की बेल होनी चाहिए ऐसी 
जैसा की आपको पता है कि ये पौधा धन से जुड़ा होता है इसलिए इसको लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि जब ये बढ़ने लगे तो  इसकी बेल ऊपर की ओर जाती हुई हो। ऊपर की तरफ बढ़ती हुई बेल समृद्धि दायक होती है तो वहीं नीचे की तरफ लटकती हुई मनी प्लांट से आर्थिक रुकावट पैदा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
money plant planting rules vastu tips to attract wealth in home
money plant

मनी प्लांट की दिशा-
वास्तु में हर चीज की सही दिशा बताई गई है इसी तरह से मनी प्लांट लगाने के लिए भी सही दिशा का चुनाव करना बहुत आवश्यक है। जहां सही दिशा में लगी हुई मनी प्लांट आपके घर में रुपये पैसों में वृद्धि करती है तो वहीं गलत दिशा में लगी मनी प्लांट आपकी आर्थिक उन्नति में बाधा बन सकती है। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा अपने घर के आग्नेय कोण में लगाना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

विज्ञापन
money plant planting rules vastu tips to attract wealth in home
money plant

दूसरे के घर की न हो मनी प्लांट-
अक्सर लोगों ने इस बात को लेकर भ्रम बना रहता है कि किसी समृद्ध घर की मनी प्लांट अपने घर में लगाने से समृद्धि आती है लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। कभी भी दूसरे के घर की मनी प्लांट अपने घर में नहीं लगानी चाहिए। मनी प्लांट का पौधा हमेशा खरीदकर ही अपने घर में लगाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed