फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रसोई घर में कभी न खत्म होने दें ये चीजें, अन्यथा होने लगती है आर्थिक तंगी

Wed, 29 Sep 2021 04:08 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 29 Sep 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for wealth do not let these four things end in the kitchen there may be a shortage of money
प्रतीकात्मक तस्वीर

मां लक्ष्मी धन वैभव और ऐश्वर्य की देवी हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है, तो वहीं अगर मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाएं तो घर में दरिद्रता का वास होने लगता है और मनुष्य को घोर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसलिए हर व्यक्ति चाहता  है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा अनुष्ठान के अलावा भी न जानें क्या-क्या उपाय करते हैं, फिर भी कई बार घर में रुपए-पैसों की तंगी होने लगती है। हमारे घर की सुख-समृद्धि का संबंध हमारी रसोई से भी होता है क्योंकि रसोई मां अन्नपूर्णा स्थान होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों को बारे में बताया गया है, जिन्हें रसोई  में कभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं होने देना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों के खत्म होने से नकारात्मकता बढ़ती है और मां लभ्मी रुष्ट होती हैं। इस कारण आपके घर में आर्थिक तंगी होने लगती है। तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों को कभी पूरी तरह खत्म नहीं होने देना चाहिए।

vastu tips for wealth do not let these four things end in the kitchen there may be a shortage of money
flour - फोटो : pixabay
आटा-

यह रसोई में सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है। वैसे तो ज्यादातरर घरों में आटा रखा ही रहता है लेकिन कभी-कभी हम किसी कारण से बाहर नहीं जा पाते हैं जिसकी वजह से आटा खत्म होने लगता है। वास्तु के अनुसार आटा खत्म होने से पहले ही लाकर रख देना चाहिए। आटे के बर्तन को कभी भी पूरी तरह से खाली नहीं होने देना चाहिए। माना जाता है कि इससे आपके घर में अन्न और धन की की होने लगती है व मान-सम्मान की हानि भी हो सकती है।

vastu tips for wealth do not let these four things end in the kitchen there may be a shortage of money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हल्दी-
हल्दी का उपयोग ज्यादातर खाने की चीजों को बनाने में किया जाता है। इसी के साथ हल्दी को शुभ कार्यों और देव पूजा में भी इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से माना गया है। रसोई में पूरी तरह से हल्दी की कमी होने से गुरु दोष लगता है और आपके घर में सुख-समृद्धि की कमी हो सकती व शुभ कार्यों में व्यवधान हो सकता है। इसलिए कभी भी हल्दी को पूरी तरह से समाप्त नहीं होने देना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for wealth do not let these four things end in the kitchen there may be a shortage of money
चावल - फोटो : AmarUjala

चावल- 
अक्सर लोग कई बार कीड़े आदि लगने के डर से चावल पूरी तरह खत्म होने के बाद ही मंगाते हैं लेकिन यह सही नहीं रहता है। चावल को शुक्र का पदार्थ माना गया है और शुक्र को भौतिक सुख सुविधा का कारक माना जाता है। यदि घर में चावल खत्म होने वाले हो तो उन्हें पहले ही मंगवाकर रख लेना चाहिए। 

विज्ञापन
vastu tips for wealth do not let these four things end in the kitchen there may be a shortage of money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नमक-
वैसे तो नमक हर घर में रहता ही है क्योंकि नमक के बिना हर चीज का स्वाद अधूरा लगता है। फिर भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नमक का डिब्बा कभी भी पूरी तरह से खाली नहीं होना चाहिए। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही कभी भी दूसरे के घर से नमक नहीं मांगना चाहिए। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed