फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर घर में लगा है तुलसी का पौधा तो न करें ये गलतियां, सुख-समृद्धि की बजाय आता है दुर्भाग्य

Wed, 29 Sep 2021 07:29 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 29 Sep 2021 07:29 AM IST
विज्ञापन
tulsi plant vastu know rules before planting tulsi plant for happiness and prosperity at home
tulsi

आयुर्वेद में तुलसी को बहुत ही फायदेमंद माना गया है इसका उपयोग कई तरह के रोगों से बचने के लिए औषधी के रुप में किया जाता है। इसी के साथ सनातन धर्म में भी तुलसी का विशेष महत्व होता है। तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं। भगवान विष्णु के विग्रह स्वरुप शालीग्राम से तुलसी विवाह का विधान है। तुलसी को हरिवल्लभा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में तुलसी के पौधे की नियमित देखभाल और पूजन होता है, वहां पर हमेशा सुख और समृद्घि बने रहते हैं। वास्तु में भी तुलसी का बहुत महत्व माना जाता है, तुलसी नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। यदि आपके घर में भी तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है। तुलसी को सौभाग्य दायक माना गया है लेकिन यदि इसे सही से न रखा जाए तो कुछ गलतियों की वजह से सौभाग्य के स्थान पर आपके जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि तुलसी को घर में रखते समय नहीं करनी चाहिए कौन सी गलतियां।

tulsi plant vastu know rules before planting tulsi plant for happiness and prosperity at home
Tulsi

तुलसी की दिशा
पहले के समय में आंगन के बीचो-बीच तुलसी लगाई जाती थी लेकिन आज के समय में घरों का आकार बदल गया है, इसलिए तुलसी के लिए सही स्थान का चुनाव करना आवश्यक है। गलत दिशा में लगी तुलसी से फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर की पूर्व यी दक्षिणृ-पूर्व दिशा में तुलसी नहीं रखनी चाहिए। तुलसी के पौधे को उत्तर दिशा से लेकर पूर्व-उत्तर यानी ईशान कोण में रखना शुभ रहता है।

tulsi plant vastu know rules before planting tulsi plant for happiness and prosperity at home
तुलसी की देखभाल - फोटो : tulsi shiv puja

सूखने न दें तुलसी
यदि आपने घर में तुलसी रखी है तो उसका विशेष ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है। तुलसी के पौधे को कभी सूखने नहीं देना चाहिए। यदि तुलसी का पौधा सूखता है तो उसे दुर्भाग्य की निशानी माना जाता है। आपके घर में अगर तुलसी का पौधा सूख भी जाए तो उसे ऐसे ही न रखें। सूखी हुई तुलसी के स्थान पर नई तुलसी रोप दें और पुरानी तुलसी को जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
tulsi plant vastu know rules before planting tulsi plant for happiness and prosperity at home
तुलसी के पौधे के आस-पास गंदगी या गंदी चीजें नहीं रखनी चाहिए

तुलसी के पास न रखें ये चीजें
तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है, इसलिए इसके रख-रखाव में विशेष सावधानी बरतने की जरुरत होती है। तुलसी के पौधे के पास हमेशा सफाई रखनी चाहिए और इसके आस-पास जूते-चप्पल, गंदे कपड़े या फिर झाड़ू आदि नहीं रखनी चाहिए। तुलसी को हमेशा साफ हाथों से ही तोड़ना चाहिए अन्यथा तुलसी सूखने लगती है।

विज्ञापन
tulsi plant vastu know rules before planting tulsi plant for happiness and prosperity at home
जमीन में तुलसी नहीं लगानी चाहिए - फोटो : सोशल मीडिया

इस जगह न लगाएं तुलसी-
कुछ लोग अपने घरों में जमीन में भी तुलसी लगा देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। तुलसी को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा हमेशा गमले में लगाना ही सही रहता है। इसके अलावा तुलसी को छत के ऊपर लगाना भी सही नहीं माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed