फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: जानिए घर खरीदते समय वास्तु के किन-किन नियमों का रखना चाहिए विशेष ध्यान

Wed, 23 Mar 2022 07:29 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Mar 2022 07:29 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for new home know vastu rules for buy new home and new flat
vastu tips: घर की उत्तर दिशा में बना शौचालय रोजगार संबंधी परेशानियों को उत्पन्न करता है। - फोटो : अमर उजाला
Vastu Tips For New Home: सुखी जीवन जीने के लिए वास्तु विज्ञान में घर की दिशा और किस चीज को कहां रखा जाना चाहिए इसके लिए आसान नियम बनाए गए हैं, जिन नियमों का पालन करके आप बहुत सी परेशानियों से बच सकते हैं। यदि आप भी कोई घर या फ्लैट खरीदने का प्लान बना रहे हैं या खरीदने वाले हैं तो वास्तु के अनुसार इन बातों का अवश्य ध्यान रखें।
vastu tips for new home know vastu rules for buy new home and new flat
vastu tips
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के आकार पर जरूर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। घर हमेशा वर्गाकार या आयताकार होना चाहिए। अगर आप जमीन भी ले रहे हैं तो वो भी वर्ग या आयत के आकार में होनी चाहिए, ये घर के लिए काफी शुभ माना जाता है।
vastu tips for new home know vastu rules for buy new home and new flat
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips

वास्तु विज्ञान के अनुसार घर या फ्लैट खरीदने से पहले ये अच्छी तरह देख लें कि मुख्य द्वार की दिशा क्या है। धन और करियर में सफलता के लिए पूर्वी ईशान, उत्तरी ईशान, दक्षिणी आग्नेय और पश्चिमी वायव्य में बना मुख्य द्वार शुभ माना गया है। दक्षिण-पश्चिम दिशा द्वार वाला घर उधार, गरीबी और रिश्तों में समस्याएं पैदा करता है। मुख्य द्वार का दरवाजा अंदर की तरफ खुले तो शुभ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for new home know vastu rules for buy new home and new flat
vastu tips
घर में बने कमरों पर भी आपकी सुख-समृद्धि टिकी है। बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए बेडरूम घर के दक्षिण, पश्चिम या पूर्व दिशा में होने चाहिए। यदि आपका बेडरूम दक्षिण-पूर्व के बीच में है,तो आप इस कमरे में अपने जीवनसाथी के साथ नोकझोक करते रहेंगे। मकान के मुखिया दंपत्ति के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में बना हुआ कमरा अच्छा माना गया है। 
विज्ञापन
vastu tips for new home know vastu rules for buy new home and new flat
vastu tips
घर खरीदने से पहले टॉयलेट की दिशा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। शौचालय उत्तर-पूर्व में न बना हुआ हो,यहां बना हुआ टॉयलेट अनेकों परेशानियों का कारण बन सकता है। जिन घरों में इस दिशा में टॉयलेट होता है, ऐसे घर को परिवार के सुख और शांति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। रसोई और स्टोर भी यहां नहीं होने चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed