सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vastu Tips: आर्थिक तंगी का कारण बन सकती है घर की रसोई से जुड़ी ये गलतियां, जरूर जान लें वास्तु के ये नियम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 17 Dec 2025 02:14 PM IST
सार

Kitchen Vastu Tips: रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है, इसलिए घर में रसोई का सबसे ज्यादा महत्व होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु के अनुसार, रसोई में छोटी छोटी बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। रसोई में वास्तु के नियमों का पालन न करने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि उसके आर्थिक और सामाजिक पक्ष पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।  

विज्ञापन
Vastu tips these home kitchen mistakes can cause financial problems rasoi se jude vastu upay
रसोई वास्तु टिप्स - फोटो : Amar Ujala

Kitchen Vastu Upay In Hindi:  हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में धन-धान्य और समृद्धि बनी रहे। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है, इसलिए लोग घर बनवाने से लेकर घर में चीजों के रखने तक में वास्तु के नियमों का पालन करते हैं। रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है, इसलिए घर में रसोईघर का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु के अनुसार, रसोई में छोटी छोटी बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। रसोई में वास्तु के नियमों का पालन न करने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि उसके आर्थिक और सामाजिक पक्ष पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।  

Trending Videos
Vastu tips these home kitchen mistakes can cause financial problems rasoi se jude vastu upay
झाड़ू - फोटो : Adobe Stock
न रखें किचन में झाड़ू 

झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और मान्यता है कि यह केवल घर की सफाई ही नहीं, बल्कि दुर्भाग्य, अभाव और नकारात्मकता को भी दूर करती है। इसी कारण इसका वास्तु और ज्योतिष दोनों में विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु के अनुसार, झाड़ू को रसोई में नहीं रखना चाहिए, इससे धन की हानि होती है। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती है। 


Vastu Tips For Fitkari: फिटकरी के ये आसान उपाय बदल सकते हैं किस्मत, जानें वास्तु के सही नियम


Vastu Tips: बाथरूम में शीशे का होना शुभ या अशुभ, वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips these home kitchen mistakes can cause financial problems rasoi se jude vastu upay
रसोई वास्तु टिप्स - फोटो : Ai generated
न रखें उल्टा तवा और कढ़ाही 

रसोई में कढ़ाही और तवा उल्टा रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वास्तु के अनुसार, इससे घर में धन हानि और अशांति उत्पन हो सकती है।   

 


अन्न भंडार का खाली न होना

अनाज के बर्तन कभी भी खाली नहीं रखने चाहिए, उसमे थोड़ा बहुत अन्न अवश्य रखना चाहिए ताकि घर की बरकत हमेशा बनी रहे। वास्तु के अनुसार, अन्न भंडार का खाली होना धन की कमी का सूचक माना जाता है। 

Vastu tips these home kitchen mistakes can cause financial problems rasoi se jude vastu upay
रसोई के लिए वास्तु शास्त्र - फोटो : Freepik
रसोई में न रखें टूटी-फूटी चीजें 

रसोई में मौजूद बर्तन और उपयोग की वस्तुएं या चीजें टूटी फूटी ना हों। वास्तु के अनुसार, रसोई में मौजूद टूटी फूटी चीजों से घर में कलह व अशांति का माहौल बन जाता है। साथ ही साथ ये भी ध्यान रखें कि खाने पानी की कोई भी सामग्री कभी टूटे-फूटे बर्तन में न परोसें और न ही स्वयं के प्रयोग में लाएं।
 


जल से थाली के नीचे बनाएं त्रिकोण 

जल से खाने वाली थाली के नीचे त्रिकोण बना लेना चाहिए और हर रोज भोजन करने से पहले और बाद में माता अन्नपूर्णा का ध्यान और उनका धन्यवाद करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से देवी अन्नपूर्णा की हमेशा कृपा बनी रहती है।

विज्ञापन
Vastu tips these home kitchen mistakes can cause financial problems rasoi se jude vastu upay
रसोई वास्तु टिप्स - फोटो : Ai generated

आटा लगे हाथ से कुछ न खाएं

आटा लगे हाथ से खाना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। जिससे घर में आर्थिक तंगी या कंगाली आ सकती है। 





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed