सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पुष्य नक्षत्र में इन कामों को करने से होगा विशेष फायदा, जानें सोना खरीदें या चांदी

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 19 Oct 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
work and what to buy on pushya nakshatra
- फोटो : अमर उजाला

ऐसा माना जाता है कि मुश्किल वक्त में व्यक्ति का खुद का सोना या चांदी और उसका वाहन ही उसके काम आता है और कहा जाता है कि पुष्य नक्षत्र के समय खरीदा गया सोना या चांदी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लाभकारी होता है।

Trending Videos
work and what to buy on pushya nakshatra

दिवाली से पूर्व होने वाला पुष्य नक्षत्र कुल 27 नक्षत्रों में से आठंवा नक्षत्र है, जिसके स्वामी शनि हैं और देवता बृहस्पति हैं, जिनका जुड़ाव सोने से होता है और पुष्य नक्षत्र के कर्क राशि में भी स्थित होने के कारण यह नक्षत्र कर्क राशि और राशि के स्वामी चंद्रमा के प्रभाव में आता है। जिस कारण से पुष्य नक्षत्र पर वाहन और सोना-चांदी खरीदना अंत्यन्त शुभ माना जाता है। इस वर्ष दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर की शाम से प्रारंभ होकर 22 अक्टूबर की शाम तक रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
work and what to buy on pushya nakshatra
- फोटो : अमर उजाला

पुष्य नक्षत्र के सिरे पर बहुत से तारे होते हैं, मुख्य रूप से इस नक्षत्र के 3 तारे हैं, जो आसमान में एक तीर के समान दिखाई देते हैं। पुष्य को नक्षत्रों का राजा भी कहते है। यह नक्षत्र सप्ताह के विभिन्न महत्त्वपूर्ण वारों के साथ मिलकर एक विशेष योग बनाता है। जिनका अपना एक विशेष महत्व होता है। ऋग्वेद में इसे मंगलकर्ता, वृद्धिकर्ता एवं आनंदकर्ता भी कहा गया है।

work and what to buy on pushya nakshatra

पुष्य नक्षत्र पर सिद्धा और साध्य योग के मिलने से दोंनों ही दिनों का महत्व और अधिक बढ़ा गया हैं। पुष्य नक्षत्र मानव का सहयोगी नक्षत्र माना गया है। शुभ ग्रहों से प्रभावित होने पर यह शरीर के कई अंगों को हष्ट-पुष्ट तथा निरोगी बनाता है। इस शुभ नक्षत्र में खरीदा गया सामान लंबे समय तक उपयोग में रहता है।

विज्ञापन
work and what to buy on pushya nakshatra
सोने के आभूषण - फोटो : अमर उजाला

पुष्य नक्षत्र में सोमवार के दिन सोने व चांदी की खरीदारी को लाभकारी माना गया है साथ ही आप पुस्तक, बहीखाते व धार्मिक वस्तुएं भी खरीद सकते हैंं और मंगलवार को भूमि और कृषि, वाहन, मकान,फर्नीचर इत्यादि खरीदना हितकारी रहेगा। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed