महिंद्रा थार को लेकर कंपनी ने बड़ा खालास किया है। अगर आप महिंद्रा थार के मुरीद है, तो यह जानकर आपको खुशी होगी कि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कह है कि 2020 थार को इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। महिंद्रा ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजों का एलान किया था। महिंद्रा की योजना है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद लॉन्च किया जाए। माना जा रहा है कि कंपनी सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में इसे उतार सकती है। जानते हैं नई थार में क्या खूबियां होंगी...
2020 Mahindra Thar की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी का बड़ा खुलासा, ‘जीप’ को भूल जाएंगे आप
बदल गया डिजाइन
डिजाइन की बात करें, तो मौजूदा थार के मुकाबले नेक्स्ट जेनरेशन थार काफी अलग होगी। नई थार का डिजाइन एलिमेंट्स इसकी खासियत होगा। इसमें राउंड हेडलैंप्स, बंपर्स पर फॉगलैंप्स, रिडाइन फेंडर्स, सेवन स्लेट ग्रिल मिलेगी। हेडलैंप्स में प्रोजेक्टर सेटअप दिया जा सकता है। साथ ही, इस बार थार में ब्लैक स्पोर्टी अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे।
फीचर
ऩई थार का इंटीरियर काफी कुछ अलग होगा। इस बार इसमें कई मॉडर्न फीचर देखने को मिलेंगे। इसमें न्यू मल्टी इनफॉमेशन डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, न्यू इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया स्टीयरिंग व्हील, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट मिलेगा। वहीं सेफ्टी की बात करें, तो 2020 रेंज में दो एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर मिलेंगे।
स्पेसिफिकेशंस- डीजल इंजन
थार के इंजन की बात करें, तो तो इसे दो टर्बोचार्ज्ड इंजन पेट्रोल और डीजल के साथ उतारा जा सकता है। डीजल इंजन की बात करें, तो 2.2. लीटर का इंजन बीएस5 महिंद्रा XUV500 और महिंद्रा स्कॉर्पियो में भी आता है। यह इंजन 140 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।
पेट्रोल इंजन
हालांकि पेट्रोल इंजन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसमें 2.0 लीटर का एम-स्टॉलिन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जिसे ऑटो एक्सपो 2020 में भी शोकेस किया गया था। यह इंजन 187 बीएचपी की पावर और 380 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इस थार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिल सकता है।